क्या रात को वाई-फाई चालू रखकर सोना खतरनाक है? चौंकाने वाला खुलासा!
10 Apr 2026
Photo: AI
क्या है पूरा मामला?
कई लोगों को लगता है कि वाई-फाई के रेडियो सिग्नल से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. इसी वजह से कुछ लोग सोने से पहले वाई-फाई बंद कर देते हैं. लेकिन सच में यह सिर्फ एक भ्रम है.
Photo: Unsplash
क्या वाई-फाई खतरनाक है?
पॉपुलर मिथ है कि वाईफाई से कैंसर होता है. लेकिन वाई-फाई में Non-ionizing रेडिएशन होता है. जो हानिकारक नहीं है.
Photo: Unsplash
कम पावर का इस्तेमाल
वाई-फाई बहुत कम बिजली का इस्तेमाल करता है. इसके मुकाबले माइक्रोवेव ओवन लगभग 1,000 गुना ज्यादा पावर इस्तेमाल करता है, तब जाकर खाना गर्म करता है.
Photo: Unsplash
कमज़ोर सिग्नल
वाई-फाई से कुछ फीट दूर जाने पर उसका सिग्नल काफी कमजोर हो जाता है. इतना कमजोर कि इसका शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता.
Photo: Unsplash
लाइट से भी कम ताकत
आपके डेस्क पर लगी लाइट या सूरज की रोशनी में वाई-फाई से ज्यादा ऊर्जा होती है. अगर वाई-फाई खतरनाक होता, तो रोशनी के नीचे बैठना उससे कहीं ज्यादा खतरनाक होता.
Photo: Unsplash
रेडियोएक्टिव नहीं
वाई-फाई रेडियो वेव्स पर काम करता है, जैसे FM रेडियो. इंसान दशकों से इन वेव्स के आसपास रह रहा है. बिना किसी साबित नुकसान के.
Photo: Unsplash
दिमाग पर असर?
कुछ लोगों को लगता है कि वाई-फाई से उनका सिर गर्म हो जाता है. लेकिन इसकी ऊर्जा इतनी कम होती है कि यह शरीर का तापमान बढ़ा ही नहीं सकती.
Photo: Unsplash
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
World Health Organization जैसी बड़ी हेल्थ संस्थाओं ने कई सालों की रिसर्च के बाद कहा है कि वाई-फाई से नुकसान होने का कोई ठोस सबूत नहीं है.