रोज़ रात एक ही समय पर स्लो हो जाता है Wi-Fi?,99% लोगों को नहीं पता!

7 Aug 2026

Photo: AI

रात में होजाता है स्लो

आपका Wi-Fi रोज़ लगभग एक ही समय पर स्लो होता है, तो इसकी वजह सिर्फ नेटवर्क नहीं हो सकती आइए जानते है ऐसे क्यू होता है

Photo: Unsplash

राउटर खुद रीस्टार्ट होते हैं

कुछ Wi-Fi राउटर में ऑटो रीस्टार्ट का फीचर होता है. तय समय पर राउटर कुछ मिनट के लिए रीस्टार्ट होता है ताकि उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहे.

Photo: Unsplash

रात में मेंटेनेंस

कई ब्रॉडबैंड कंपनियां रात के समय अपने नेटवर्क की मेंटेनेंस करती हैं. इस दौरान कुछ मिनटों के लिए इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है या कनेक्शन रुक सकता है.

Photo: Unsplash

अपडेट हो सकता है

कुछ स्मार्ट राउटर रात में अपने आप नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड और इंस्टॉल करते हैं. अपडेट के दौरान इंटरनेट कुछ समय के लिए स्लो या बंद हो सकता है.

Photo: Unsplash

ऐप में चेक करें सेटिंग

अगर आपका राउटर ऐप सपोर्ट करता है, तो उसमें Auto Reboot या Scheduled Restart का ऑप्शन जरूर देखें. कई बार यह फीचर पहले से ऑन होता है.

Photo: Unsplash

एक ही समय पर दिक्कत?

हर दिन बिल्कुल एक ही समय पर इंटरनेट स्लो होता है, तो यह नेटवर्क लोड नहीं बल्कि ऑटो रीस्टार्ट या शेड्यूल सेटिंग का संकेत हो सकता है.

Photo: Unsplash

रीस्टार्ट में कितना समय?

राउटर रीस्टार्ट होने में आमतौर पर 1 से 3 मिनट लगते हैं. इस दौरान Wi-Fi बंद हो जाता है और सभी डिवाइस का इंटरनेट रुक जाता है.

Photo: Unsplash

इसे बंद किया जा सकता है?

अगर Auto Restart की जरूरत नहीं है, तो राउटर की सेटिंग में जाकर इसे बंद किया जा सकता है. हालांकि कुछ कंपनियों के राउटर में यह फीचर लॉक भी हो सकता है.

Photo: Unsplash

कैसे पता करें यही वजह है?

जब इंटरनेट स्लो हो, तब राउटर की लाइट देखें. अगर लाइट ब्लिंक कर रही है या राउटर दोबारा चालू हो रहा है, तो समझिए ऑटो रीस्टार्ट या अपडेट की वजह से इंटरनेट स्लो हुआ है.

Photo: Unsplash

Read Next