30 Aug 2026
Photo: AI
घर में एयर कंडीशनर (AC) को इंस्टॉल करते समय इसे सीधा रखा जाता है. लेकिन क्या हो अगर इसे खड़ा करके लगाया जाए? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
AC जब चलता है तो मॉइस्चर की वजह से पानी बनता है और यह पानी बाहर निकलता है. लेकिन अगर इसे खड़ा करके इंस्टॉल किया जाए तो पानी रूम के अंदर ही गिर सकता है.
Photo: Pexels
कंप्रेसर के अंदर ऑयल होता है. अगर AC को खड़ा करके लगाया जाए तो यह ऑयल अपनी जगह से हट सकता है. इसकी वजह से कंप्रेसर को नुकसान हो सकता है.
Photo: Pexels
AC के अंदर पानी गलत जगह पर जा सकता है, क्योंकि इसे उल्टी पोजीशन में लगाया गया है. इसकी वजह से तारों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है.
Photo: Pexels
अंदर लगे फैन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह सही पोजीशन में काम करे. लेकिन इसे खड़ा करके इस्तेमाल किया जाए तो फैन खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
AC को गलत पोजीशन में रखने की वजह से रेफ्रिजरेंट गैस का फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है. जिससे AC की कूलिंग पर असर पड़ सकता है.
Photo: Pexels
दीवार पर AC लगाने के लिए वॉल माउंट को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह AC का वजन संभाल सके. लेकिन AC को खड़ा करके लगाने से माउंट पर गलत वजन पड़ सकता है.
Photo: Pexels
इंडोर यूनिट के अंदर पानी जमा रहने की वजह से उसमें फंगस जम सकता है. इससे आपके रूम में बहुत गंदी बदबू आ सकती है.
Photo: Pexels
AC को कंपनी की बताई गई सही पोजीशन में ही लगाने के लिए कहा जाता है. अगर इसे सही तरीके से इंस्टॉल नहीं किया गया तो कुछ मामलों में वारंटी पर असर पड़ सकता है.
Photo: Pexels