7 Aug 2026
Photo: AI Genearated
लोगों के घरों में RO वाटर प्यूरीफायर लगा होता है, जिसकी मदद से साफ पानी पीने को मिलता है. लेकिन इससे जुड़ी पाइप से लगातार पानी क्यों गिरता रहता है? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
घर में लगा RO वाटर प्यूरीफायर खराब पानी को पीने लायक बनाता है. इस प्रोसेस में कुछ पानी बाहर निकल जाता है, लेकिन इसी से साफ और पीने लायक पानी मिलता है.
Photo: Pexels
वाटर प्यूरीफायर पानी को साफ करने के लिए उसे कई फिल्टर्स से गुजारता है, ताकि पानी में घुले गंदे मिनरल्स और दूसरी गंदगी को हटाया जा सके.
Photo: Amazon
RO में लगे फिल्टर्स में बहुत छोटे-छोटे छेद होते हैं. इन्हीं की मदद से पानी फिल्टर होता है, जबकि गंदगी फिल्टर में ही फंस जाती है.
Photo: Amazon
फिल्टर्स के अंदर पानी का लगातार फ्लो रखा जाता है, जिससे गंदगी बाहर निकलती रहती है. अगर ऐसा न हो, तो फिल्टर्स कुछ ही दिनों में जाम हो सकते हैं.
Photo: Amazon
अगर यह गंदा पानी बाहर न निकले, तो फिल्टर्स के अंदर हानिकारक केमिकल और गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए पानी का लगातार बहना जरूरी होता है.
Photo: Pexels
RO में लगे फिल्टर्स काफी महंगे होते हैं. उन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए पानी के साथ गंदगी को बाहर निकाला जाता है.
Photo: Amazon
वाटर प्यूरीफायर के अंदर एक पंप पानी को प्रेशर से फिल्टर्स में भेजता है. इसी प्रेशर की मदद से पानी अच्छे से साफ होता है और गंदगी बाहर निकल जाती है.
Photo: Pexels
RO का पानी पीने में फ्रेश लगता है, क्योंकि गंदा पानी लगातार बाहर निकलता रहता है. इसी वजह से आपको साफ और पीने लायक पानी मिलता है.
Photo: Unsplash