30 July 2026
Photo: AI
आज के समय में लगभग हर दुकान पर UPI वाले क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड लगे होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इसके कोनों पर 3 स्क्वायर बने होते हैं?
Photo: Unsplash
QR कोड के कोनों पर बने इन 3 स्क्वायर की बहुत बड़ी भूमिका होती है. आइए जानते हैं कि इनका क्या काम होता है.
Photo: Unsplash
QR कोड पर बने ये 3 स्क्वायर कैमरे को यह पहचानने में मदद करते हैं कि यह QR कोड है. कोई सामान्य टेक्स्ट या दूसरी चीज नहीं. इससे स्कैन करना आसान हो जाता है.
Photo: Unsplash
अगर QR कोड के चारों कोनों पर एक जैसे स्क्वायर बने होते, तो कैमरे के लिए यह समझना मुश्किल होता कि ऊपर की तरफ कौन-सी साइड है.
Photo: Unsplash
आप अपने फोन से QR कोड को किसी भी एंगल से स्कैन कर सकते हैं. इन 3 स्क्वायर की वजह से कैमरा सही तरीके से कोड को पहचान लेता है.
Photo: Unsplash
जब आप किसी पेमेंट ऐप से QR कोड स्कैन करते हैं, तो कैमरा पहले छोटे-छोटे बॉक्स नहीं पढ़ता. सबसे पहले वह कोनों पर बने इन 3 स्क्वायर को पहचानता है.
Photo: Unsplash
QR कोड में बड़े स्क्वायर के बाद जो छोटे बॉक्स बने होते हैं, वे एक खास पैटर्न में होते हैं. यही पैटर्न हर QR कोड को अलग और यूनिक बनाता है.
Photo: Unsplash
अगर QR कोड थोड़ा मुड़ गया हो या सीधा न हो, तब भी कैमरा इन 3 स्क्वायर की मदद से उसे आसानी से स्कैन कर लेता है और पेमेंट हो जाता है.
Photo: Unsplash
अब अगली बार जब आप किसी QR कोड को देखें, तो आपको पता होगा कि इसके कोनों पर 3 स्क्वायर क्यों बने होते हैं. ये स्कैनिंग और पेमेंट को तेज बनाने में बहुत काम आते हैं.
Photo: Unsplash