दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है. ऐसे में बहुत से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडिशनर (AC) का यूज करते हैं.
Photo: Getty
घर या ऑफिस में पुराना AC लगा है और वह अच्छे से कूलिंग नहीं कर रहा है. तो अब सवाल आता है कि क्या उसको रिपेयर कराना चाहिए या बदलना चाहिए.
Photo: Getty
AC एक महंगा प्रोडक्ट है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विंडो AC की शुरुआती कीमत 20-22 हजार रुपये है. विंडो AC की तुलना में स्प्लिट AC की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है.
Photo: Getty
पुराना AC घर में लगा है तो उसको किन कंडिशन में बदलना चाहिए. अगर AC की कूलिंग कॉयल पूरी तरह से लीक हो जाती है, तो नया खरीद लेना चाहिए.
Photo: Unsplash
पुराने AC का रेफ्रिजरेंट गैस बार-बार खत्म हो जाता है या लीक होकर बाहर निकल रहा है. ऐसी स्थिति में पुराना AC चेंज करना बेहतर है.
Photo: Unsplash
पुराना AC अचानक से कूलिंग करना बंद कर दे. इसके बाद रिपेयरिंग के दौरान उसमें बड़ी-बड़ी खामियां मिलती हैं तो उसको बदल देना चाहिए.
Photo: Unsplash
AC चलाने के बाद अगर बिजली का बिल बहुत ज्यादा आने लगे. इस कंडिशन में ऐसे में न्यू AC खरीद लेना चाहिए.
Photo: Unsplash
पुराने AC को यूज करते-करते अगर 8-10 साल हो चुके हैं. वह खराब होता है तो उसके चेंज कर लेना चाहिए.
Photo: Unsplash
रिपेयर कॉस्ट अगर न्यू AC की वैल्यू के करीब पहुंच जाए या उसको पार कर जाएं. ऐसे कंडिशन में भी न्यू AC खरीदना चाहिए.