WhatsApp पर कमाल का फीचर, सालों से लोग कर रहे थे इंतजार
10 Feb 2026
Photo: Unsplash
सबसे ज्यादा होता है यूज
WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे फीचर्स ऐड होते रहते हैं.
Photo: Unsplash
इन फीचर्स को रोलआउट करने से पहले बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है. ऐसा ही एक फीचर बीटा वर्जन में नजर आया है, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है.
Photo: Unsplash
हम बात कर रहे WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर की. ये फीचर बीटा वर्जन में देख गया है.
Photo: Unsplash
संभव है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी. WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है.
Photo: Unsplash
इस फीचर पर कंपनी सालों से काम कर रही थी. फिलहाल ये सिर्फ वन-टू-वन कॉल्स के लिए मिल रहा है.
Photo: Unsplash
ध्यान रखें कि वॉट्सऐप के डेस्कटॉप ऐप में ये फीचर मिलता है. यानी वहां पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है.
Photo: Unsplash
फिलहाल ये फीचर चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है. कंपनी बीटा वर्जन में ही इस फीचर को आने वाले दिनों में एक्सपैंड कर सकती है.
Photo: Unsplash
अब तक वॉट्सऐप वेब पर कॉलिंग का फीचर नहीं मिलता है. इसके लिए लोगों के या तो फोन या फिर डेस्कटॉप ऐप को यूज करना पड़ता है.
Photo: Unsplash
टॉप कॉर्नर पर कॉलिंग का बटन मिलेगा. अभी भी वेब वर्जन पर ये बटन दिखता है, लेकिन कॉल नहीं लगती है. बल्कि ऐप के जरिए कॉलिंग का नोटिफिकेशन आता है.
Photo: Unsplash
Read Next
ये भी देखें
सावधान! दिल्ली में गीजर फटने से शख्स की मौत, ब्लास्ट से पहले नजर आते हैं ये साइन
फरवरी में AC के साथ ना करें ये गलती, सबसे पहले कराएं ये काम
अनलिमिटेड डेटा, 3GB डेटा और बहुत कुछ, Airtel का खास रिचार्ज
200MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता, बचा सकते हैं हजारों रुपये