WhatsApp आपकी फोटो के साथ क्या करता है? जानिए ब्लर होने की वजह!

4 Aug 2026

Photo: AI

फोटो ब्लर क्यों हो जाती है?

वॉट्सऐप पर जब आप किसी को फोटो भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी कम हो जाती है और फोटो ब्लर दिखने लगती है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.

Photo: Unsplash

ऑटोमैटिक कंप्रेशन

फोटो भेजते समय वॉट्सऐप अपने आप फोटो का साइज छोटा कर देता है. इससे फोटो जल्दी भेजी जाती है और कम डेटा खर्च होता है.

Photo: Unsplash

स्टैंडर्ड क्वालिटी

डिफॉल्ट सेटिंग में वॉट्सऐप फोटो को कंप्रेस करके भेजता है. इसी वजह से फोटो की क्वालिटी पहले से कम हो जाती है.

Photo: Unsplash

इंटरनेट की दिक्कत

अगर आपका इंटरनेट बहुत स्लो है या नेटवर्क में दिक्कत है, तो फोटो जल्दी भेजने के लिए वॉट्सऐप उसकी क्वालिटी और कम कर सकता है. इससे फोटो ब्लर दिख सकती है.

Photo: Unsplash

अच्छी क्वालिटी में भेजें

आप फोटो हाई क्वालिटी में भेजना चाहते हैं, तो Document ऑप्शन का इस्तेमाल करें. इससे फोटो की क्वालिटी कम नहीं होती.

Photo: Unsplash

डेटा सेवर मोड

आपके वॉट्सऐप में Data Saver मोड चालू है, तो फोटो ज्यादा कंप्रेस हो सकती है. अच्छी क्वालिटी में फोटो भेजने के लिए इसे बंद कर देना चाहिए

Photo: Unsplash

HD ऑप्शन क्या होता है?

फोटो भेजते समय आपको HD का ऑप्शन मिलता है. इसे ऑन करके फोटो भेजेंगे, तो फोटो हाई क्वालिटी में जाएगी और पहले से बेहतर दिखेगी.

Photo: Unsplash

डिफॉल्ट HD मोड चालू करें

अगर बार-बार HD ऑप्शन नहीं चुनना चाहते, तो वॉट्सऐप की Settings में जाकर Media Upload Quality को HD पर सेट कर दें.

Photo: Unsplash

Read Next