वॉट्सऐप लेकर आ रहा है अपना नया लिक्विड ग्लास फीचर, जो iOS 26 से इंस्पायर्ड है. यह फीचर यूज़र्स को प्रीमियम फील देगा. जानिए क्या है यह फीचर?
Photo: ITG
नया लुक
पहले की तरह अब नहीं रहेगा सिंपल ग्रीन व्हाट्सऐप. अब यह एक नए अवतार में आएगा, स्लीक लिक्विड ग्लास इंटरफेस के साथ, जो यूज़र्स को प्रीमियम फील देगा.
Photo: ITG
तैरता हुआ नेविगेशन बार
नीचे का नेविगेशन बार अब ट्रांसपेरेंट हो चुका है. जिससे नीचे की चैट्स भी अब देख पाएंगे.
Photo: ITG
अपडेट वॉइस नोट में
वॉइस नोट के अंदर अब डायनामिक वेवफॉर्म दिखेगा और सर्कुलर प्रोग्रेस बार प्रोफाइल फोटो के पास घूमेगा, जिससे आसानी होगी जानने में कि कितना वॉइस नोट बचा है.
Photo: ITG
ऊंगली के इशारे पर सर्च
अपने वॉइस नोट के अंदर शब्द ढूंढना पहले मुश्किल था, लेकिन अब उंगली से टैप करके सीधे उसी वर्ड पर पहुंच सकते हैं, जो आपको सुनना है.
Photo: ITG
इंटरैक्शन बटन्स
बटन्स और मेनू में अब 3D डेप्थ और लाइटिंग रिफ्लेक्शन एनीमेशन मिलेगा. जब आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे, ये छोटी-छोटी चीज़ें व्हाट्सऐप को नया प्रीमियम फील देंगी.
Photo: ITG
ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड डिज़ाइन
कीबोर्ड को रीडिज़ाइन किया गया है फ्रॉस्टेड ग्लास लुक के साथ, जिससे टाइपिंग का अनुभव यूज़र्स के लिए अलग और बेहतर होगा.
Photo: ITG
कब इस्तेमाल करेंगे?
यह फीचर फिलहाल iPhone यूज़र्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड है. एंड्रॉयड यूज़र्स को इससे मिलता-जुलता फीचर अलग अपडेट में मिलेगा.
Photo: ITG
कब होगा लॉन्च?
यह फीचर अभी सर्वर-साइड लॉन्च स्टेज पर है. यह पूरे अप्रैल 2026 के महीने में धीरे-धीरे रोलआउट होगा. नया अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी कुछ दिन लग सकते हैं इस फीचर को दिखने में.