05 जनवरी 2023
By: Aaj Tak Tech
WhatsApp के इस फीचर से डिलीट नहीं होंगे चैट्स
WhatsApp का इस्तेमाल इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर सबसे ज्यादा किया जाता है.
कंपनी यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी भी करती रहती है.
अब WhatsApp Kept Messages फीचर पर काम कर रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर यूजर के काफी काम आएगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट में Kept Messages को बुकमार्क कर पाएंगे.
इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. इसके लिए यूजर को एक आइकन का ऑप्शन मिलेगा.
इस आइकन यूजर के डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए विजुअल इंडिकेटर का काम करेगा.
इससे यूजर्स को जानकारी मिलती रहेगी कि मैसेज को सेव्ड या केप्ट कर लिया गया है और ये चैट से डिसअपीयर नहीं होगा.
Kept Messages डिसअपीयरिंग मैसेज को स्टैंडर्ड वॉट्सऐप मैसेज भी कन्वर्ट कर देगा. इससे चैट के एक्सपायर हो जाने के बाद भी यूजर इसको एक्सेस कर सकते हैं.
आपको बता दें कि जब कोई यूजर डिसअपीयरिंग मैसेज को ऑन करता है तो सेट किए गए समय के बाद मैसेज चैटबॉक्स से डिलीट हो जाते हैं.
ये भी देखें
22 हजार के डिस्काउंट में मिल रहा सैमसंग का 80 हजार वाला फोन
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉल और 84 दिन चलेगा
सबसे सस्ता iPhone 17, फ्लिपकार्ट सेल में ये होगी कीमत
Flipkart और Amazon पर सबसे बड़ी सेल, 80% तक का ऑफ