एक आउटडोर से चलाएं 5 AC, पूरे घर में मिलेगी मनाली जैसी कूलिंग 

5 June 2926

Photo: AI Generated

एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है. आजकल अधिकतर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC का इस्तेमाल करते हैं. 

Photo: daikin

विंडो AC और स्प्लिट AC तो बहुत से लोग यूज करते हैं. घर में अगर 5 से ज्यादा कमरें हैं तो पांचों में अलग-अलग AC लगवाने में मोटा खर्च आता है. 

Photo: Unsplash

मार्केट में एक खास AC मौजूद है, जिसमें एक आउटडोर यूनिट की मदद से करीब 5 या 10 इनडोर यूनिट को चलाया जा सकता है.

Photo: Getty

मार्केट में वेरिएबल रेफ्रिजरेंट फ्लॉ (VRF) टाइप के एयर कंडीशनर मौजूद है. VRF से पूरे घर को सेंट्रलाइज AC में कन्वर्ट किया जा सकता है. 

Photo: Getty

5 या 6 अलग-अलग कमरों में अलग-अलग AC चलाने की वजह ना सिर्फ ज्यादा बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा बल्कि ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी लोड की जरूरत पड़ेगी. 

Photo: Unsplash

VRF चलाने के लिए 0.6 से 0.9 kW प्रति टन इलेक्ट्रिसटी की खपत होगी. इसके बाद जितने AC चलाने के लिए उसके हिसाब से VRF बिजली खींचेगा. 

Photo: Unsplash

VRF AC मार्केट में 5Ton से शुरू हो जाते हैं, जिसके लिए 4.5Kw करीब इलेक्ट्रिसिटी लोड की जरूरत पड़ती है. 

Photo: Unsplash

VRF AC के मार्केट में ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें डेकिन का वीआरवी भी लिस्टेड है. इसकी कीमत 75 हजार रुपये है. इसमें 3.2 Ton का सपोर्ट मिलता है. 

Photo: Unsplash

VRF को लेकर कहा जाता है कि इसका मेंटेनेंस स्प्लिट AC के जैसा होता है. VRF सिस्टम को घर के बाहर, छत पर या बालकनी आदि में लगाया जा सकता है. 

Photo: Unsplash

Read Next