29 July 2026
Photo: AI
सड़क किनारे खंभों पर तारों के बीच लटका हुआ यह काला सिलेंडर टेलीकॉम कंपनियां और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं इसका काम.
Photo: ITG
तारों के बीच लटकने वाले इस काले सिलेंडर को ऑप्टिकल फाइबर एनक्लोजर बॉक्स कहा जाता है. इसका इस्तेमाल केबल मैनेजमेंट और फाइबर को सेफ रखने के लिए किया जाता है.
Photo: ITG
इस सिलेंडर के अंदर ऑप्टिकल फाइबर के जॉइंट सेफ रखे जाते हैं. इससे जॉइंट खराब होने से बचते हैं और फाइबर लंबे समय तक सही रहता है.
Photo: Amazon
ऑप्टिकल फाइबर बहुत नाजुक होता है और जल्दी खराब हो सकता है. यह एनक्लोजर बॉक्स जॉइंट को पानी और मॉइस्चर से बचाता है, जिससे आपके घर तक इंटरनेट आसानी से पहुंचता है.
Photo: Amazon
एनक्लोजर बॉक्स को अच्छी तरह बंद किया जाता है, जिससे इसके अंदर धूल और मिट्टी नहीं जा पाती. यही वजह है कि ISP इसका इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Amazon
अगर तूफान, तेज हवा या तारों में खींचतान होती है, तब भी यह काला सिलेंडर ऑप्टिकल फाइबर के जॉइंट को सेफ रखता है और फिजिकल डैमेज से बचाता है.
Photo: Amazon
इस एनक्लोजर बॉक्स की मदद से ISP किसी इलाके की सभी ऑप्टिकल फाइबर केबल को सही तरीके से और सेफ ढंग से मैनेज कर सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर किसी वजह से फाइबर में खराबी या फॉल्ट आ जाए, तो इस एनक्लोजर बॉक्स की मदद से उसे आसानी से चेक और रिपेयर किया जा सकता है.
Photo: Pexels
फाइबर के जॉइंट को सेफ रखता है, जिससे केबल की लाइफ बढ़ जाती है और इंटरनेट कनेक्शन लंबे समय तक सही चलता रहता है.
Photo: Pexels