17 July 2026
Photo: AI
सड़क के खंभों पर तारों के जाल के बीच छिपा हुआ ये ब्लैक बॉक्स आपकी इंटरनेट लाइन के लिए बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: ITG
आपके घर में जो Wi-Fi चलता है, वो इसी ब्लैक बॉक्स की मदद से चलता है. इसका नाम ऑप्टिकल फाइबर टिफिन बॉक्स होता है.
Photo: ITG
ऑप्टिकल फाइबर केबल बहुत पतली होती है. जब इस फाइबर लाइन को दूसरे कनेक्शन के लिए जोड़ा जाता है, तब इस टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है.
Photo: ITG
ये काला बॉक्स हार्ड प्लास्टिक का बना होता है. इसके अंदर ऑप्टिकल फाइबर केबल रहती है, जिससे केबल की सेफ्टी और बढ़ जाती है.
Photo: Pexels
इस बॉक्स में 2 से 4 पोर्ट या एंट्री पॉइंट होते हैं, जिनसे केबल आसानी से अंदर-बाहर जा सके और कनेक्शन आगे बढ़ाने में आसानी हो.
Photo: Pexels
कई बार सड़क पर दुर्घटना या किसी और वजह से केबल टूट जाती है. ऐसे में केबल को जोड़कर इस बॉक्स के अंदर रखा जाता है, ताकि कनेक्शन सेफ रहे और जल्दी से चालू हो जाए.
Photo: Pexels
ऑप्टिकल फाइबर टिफिन बॉक्स को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर घर के बाहर और घर के अंदर, दोनों जगह लगाते हैं.
Photo: Pexels
इस ब्लैक बॉक्स की मदद से ऑप्टिकल फाइबर के जॉइंट्स पर मेंटेनेंस करना आसान हो जाता है. इसी वजह से ये बॉक्स आपको कई जगह देखने को मिल जाता है.
Photo: Pexels
ऑप्टिकल फाइबर टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल लोकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर करते हैं. इसकी मदद से इंटरनेट कनेक्शनअच्छा तर बना रहता है.
Photo: Pexels