30 July 2026
Photo: AI
फोन कॉल करते समय कई बार ऐसा हुआ होगा कि अचानक किसी अजनबी की आवाज़ सुनाई देने लगती है. इस सीचवेशन को क्रॉस कनेक्शन कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
क्रॉस कनेक्शन तब हो सकता है, जब मोबाइल टावर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ जाता है. ऐसे में टावर कन्फ्यूज हो जाता है कि किसकी कॉल किससे कनेक्ट करना है.
Photo: Pexels
ज्यादातर ऐसा तब देखा जाता है, जब आपका फोन एक टावर के नेटवर्क से दूसरे टावर पर स्विच करता है. इसी दौरान कभी-कभी कॉल में क्रॉस कनेक्शन हो सकता है.
Photo: Pexels
मोबाइल टावर पर लगे डिवाइस कई बार बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं. इसकी वजह से वे सही तरीके से काम नहीं कर पाते और कॉल में क्रॉस कनेक्शन हो सकता है.
Photo: Pexels
जब आप अपने कॉन्टैक्ट में किसी को कॉल करते हैं, लेकिन कॉल पर किसी अजनबी की आवाज़ सुनाई देने लगती है. तब इसे क्रॉस कनेक्शन कहा जाता है.
Photo: Pexels
आमतौर पर क्रॉस कनेक्शन मोबाइल टावर की गलती की वजह से होता है. इससे कोई बड़ा खतरा नहीं होता, क्योंकि आपको सिर्फ सामने वाले की आवाज़ सुनाई देती है.
Photo: Pexels
पहले के समय लैंडलाइन फोन की वायर एक-दूसरे से चिपक जाती थीं. इसकी वजह से भी क्रॉस कनेक्शन हो जाता था. उस समय यह काफी आम बात थी.
Photo: Pexels
किसी मार्केट, स्टेडियम या ऐसी जगह जहां बहुत ज्यादा लोग हों और मोबाइल टावर कम हों, वहां भी कभी-कभी कॉल में क्रॉस कनेक्शन हो सकता है.
Photo: Pexels
यह समस्या कॉल काटने के बाद अक्सर ठीक हो जाती है. दोबारा कॉल करने पर आपका फोन सही नंबर पर ही लगता है और आप आराम से बात कर सकते हैं.
Photo: Pexels