15 July 2026
Photo: AI
गलती से अगर आपकी फोटो किसी हैकर के पास पहुंच जाती है, तो वह उस फोटो की मदद से आपके बारे में कई जरूरी जानकारियां जुटा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
Photo: Pexels
अगर कैमरे में लोकेशन ऑन थी, तो फोटो के अंदर GPS डेटा सेव हो सकता है. इससे हैकर्स पता लगा सकते हैं कि फोटो किस जगह और किस समय ली गई थी.
Photo: Pexels
हर फोटो में EXIF डेटा होता है. इसमें कई बार फोन का मॉडल, कैमरा, लेंस और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिल जाती है. इससे हैकर्स आपके डिवाइस का अंदाजा लगा लेते हैं.
Photo: Pexels
फोटो फाइल में तारीख और समय भी सेव हो सकता है. इससे आपकी डेली रूटीन का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप किस समय कहां मौजूद थे.
Photo: Pexels
फोटो के बैकग्राउंड में दिख रही नेम प्लेट, कंपनी का लोगो, सड़क का बोर्ड या फ्लैट नंबर देखकर हैकर्स आपकी लोकेशन और पहचान तक पहुंच सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर फोटो में लैपटॉप, फोन या मॉनिटर खुला है, तो ईमेल, मोबाइल नंबर, QR कोड या दूसरे जरूरी डेटा को ज़ूम करके पढ़ा जा सकता है.
Photo: Pexels
AI फेस रिकग्निशन टूल आपकी सेल्फी को दूसरी सोशल मीडिया प्रोफाइल से मैच कर सकते हैं. इससे आपकी ऑनलाइन पहचान और दूसरी जानकारी आसानी से मिल सकती है.
Photo: Pexels
फोटो एडिट करने वाले ऐप कई बार अपने नाम या प्रोसेसिंग की जानकारी भी फाइल में छोड़ देते हैं. इससे पता चल सकता है कि आपने फोटो किस ऐप से एडिट की.
Photo: Pexels
सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले लोकेशन बंद रखें, EXIF डेटा हटाएं और बैकग्राउंड ध्यान से देखें. छोटी-सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंचा सकती है.
Photo: Pexels