वॉटर प्यूरिफायर से निकलता पतला पाइप, 99% लोग नहीं जानते इसका काम!

11 Aug 2026

Photo: AI

पाइप क्यों लगा होता है?

घर में साफ पानी पीने के लिए वॉटर प्यूरिफायर लगाया जाता है. इसमें एक पतला पाइप लगा होता है, यह सिर्फ पानी बाहर निकालने का काम नहीं करता. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Amazon

क्या करता है काम?

वॉटर प्यूरिफायर में लगा यह पाइप केमिकल और गंदगी वाले पानी को RO के अंदर से बाहर निकालता है. इसकी मदद से गंदा पानी लगातार बाहर निकलता रहता है.

Photo: Pexels

पानी कितना होता है बर्बाद?

वॉटर प्यूरिफायर पानी को साफ करने के लिए हर 1 लीटर साफ पानी के बदले 2 से 3 लीटर तक पानी बाहर निकाल सकता है.

Photo: Pexels

फिल्टर में प्रेशर बनता है

इस पाइप को जानबूझकर पतला रखा जाता है, ताकि वॉटर प्यूरिफायर के अंदर लगे फिल्टर में पानी का प्रेशर बना रहे. इससे गंदगी और खराब पानी बाहर निकलने में मदद मिलती है.

Photo: Pexels

कब रुकता है पानी?

वॉटर प्यूरिफायर का टैंक जब साफ पानी से भर जाता है, तब मशीन मोटर को बंद कर देती है. इसकी वजह से इस पाइप से पानी निकलना भी बंद हो जाता है.

Photo: Pexels

हो जाता है ब्लॉक

समय के साथ पाइप के अंदर गंदगी जमा होने लगती है. अगर इसे समय पर साफ नहीं किया जाए तो यह ब्लॉक हो सकता है, जिससे वॉटर प्यूरिफायर में बड़ी परेशानी हो सकती है.

Photo: Pexels

मशीन का हाल बताता है

पाइप से निकलने वाले पानी का फ्लो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वॉटर प्यूरिफायर ठीक से काम कर रहा है या नहीं. टेक्नीशियन भी इसकी मदद से मशीन की जांच करते हैं.

Photo: Pexels

फ्लो कम होने का मतलब?

अगर पाइप से निकलने वाले पानी का फ्लो बहुत ज्यादा स्लो हो गया है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वॉटर प्यूरिफायर के फिल्टर को बदलने या सर्विस कराने का समय आ गया है.

Photo: Pexels

तेज फ्लो का मतलब?

वहीं, अगर पानी का फ्लो ठीक और तेज आ रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वॉटर प्यूरिफायर का सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है और पाइप में कोई बड़ी गंदगी जमा नहीं हुई है.

Photo: Pexels

Read Next