8 July 2026
Photo: AI
बारिश के मौसम में अक्सर कई लोगों के फोन में पानी चला जाता है. ऐसे में लोग पानी निकालने के लिए देसी नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन ये तरीके फोन को और ज्यादा डैमेज कर सकते हैं.
Photo: Pexels
फोन को बचाने के लिए सुने-सुनाए तरीकों का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है. इससे फोन ठीक होने की बजाय और ज्यादा खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
स्मार्टफोन में वॉटर डैमेज होने के बाद उसे चावल में नहीं रखना चाहिए. इससे पानी ठीक से नहीं सूखता और चावल के छोटे-छोटे कण फोन के अंदर जा सकते हैं.
Photo: Pexels
वॉटर डैमेज हुए फोन पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना काफी खतरनाक हो सकता है. तेज हवा पानी को फोन के अंदर और धकेल सकती है, जबकि गर्म हवा से स्क्रीन भी खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
अक्सर लोग जल्दीबाजी में पानी से भीगे फोन को चालू करने की कोशिश करते हैं. इससे फोन के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन पूरी तरह खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
अगर फोन में पानी चला गया है, तो उसे तुरंत चार्ज पर लगाना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. ऐसा करने से फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और कुछ मामलों में फोन ब्लास्ट भी कर सकता है.
Photo: Pexels
कई लोग सोचते हैं कि धूप में रखने से फोन का पानी सूख जाएगा, लेकिन ऐसा करने से अंदर बनी भाप स्क्रीन को ब्लर कर सकती है. साथ ही फोन के अंदर के पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर फोन में पानी चला जाए, तो सबसे पहले उसे तुरंत स्विच ऑफ करें. इसके बाद फोन को फैन के नीचे सूखने के लिए रख दें. चाहें तो सिलिका जेल के पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels