4 Aug 2026
Photo: AI
ज़्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस फ़िल्टर के बारे में नहीं जानते. आइए जानते हैं यह क्या काम करता है.
Photo: Pexels
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय उनसे छोटे-छोटे धागे, रेशे और रूई निकलती है. यह फ़िल्टर उन्हें अपने अंदर जमा कर लेता है और मशीन को साफ़ रखने में मदद करता है.
Photo: Pexels
वॉशिंग मशीन के अंदर लगे इस फ़िल्टर को कहा जाता है. यह कपड़ों से निकलने वाले रेशों को रोकता है, जिससे कपड़े ज़्यादा साफ़ और फ्रेश रहते हैं.
Photo: Pexels
लिंट फ़िल्टर कपड़ों से निकलने वाली गंदगी और रेशों को अपने अंदर रोक लेता है. इससे मशीन के अंदर गंदगी जमा नहीं होती और बदबू आने की संभावना भी कम हो जाती है.
Photo: Pexels
लगातार कपड़े धोने से इस फ़िल्टर में काफी रेशे और धागे जमा हो जाते हैं. इसलिए महीने में एक बार इसे साफ़ कर देना चाहिए, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो.
Photo: Pexels
इस फ़िल्टर को साफ़ करने में ज़्यादा समय नहीं लगता. इसे निकालकर अंदर जमा धागे और रेशे हटा दें, फिर सामान्य पानी से धोकर वापस लगा दें.
Photo: Pexels
इस फ़िल्टर को साफ़ करने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे इसका प्लास्टिक खराब हो सकता है. इसे हमेशा सामान्य पानी से ही साफ़ करें.
Photo: Pexels
साफ़ करने के बाद फ़िल्टर को उसी जगह वापस लगाकर हल्का सा दबा दें. यह बहुत आसानी से अपनी जगह फिट हो जाता है.
Photo: Pexels
लिंट फ़िल्टर को समय-समय पर साफ़ करना ज़रूरी है. ऐसा नहीं करने पर मशीन में खराबी आ सकती है और रिपेयर पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
Photo: Pexels