सावधान! वॉर लॉकडाउन का फर्जी नोटिस वायरल, एक क्लिक में बैंक खाता साफ!

1 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

आज 1 अप्रैल है, जिसे अप्रैल फूल्स डे के रूप में जाना जाता है. इस दिन लोग एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं और अप्रैल फूल बनाते हैं.

Photo: Pexels

लीगल नोटिस की सच्चाई!

जो लीगल नोटिस वायरल हो रहा है, उसमें फेक टाइटल और पहला पेज इस तरह बनाया गया है कि वह असली लगे. लेकिन दूसरे पेज में मजाक लिखा होता है और अप्रैल फूल बताया जाता है.

Photo: Pexels

इससे बैंक को खतरा है?

यह एक मजाकिया PDF दिखती है, लेकिन इससे आपका बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकता है. स्कैमर्स अक्सर ऐसे ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

Photo: Pexels

डराने की कोशिश

स्कैमर्स वॉर लोखड़ौन नोटिस जैसे नामों का इस्तेमाल करके लोगों को डराते हैं, ताकि वे घबराकर बिना सोचे समझे किसी लिंक पर क्लिक कर दें.

Photo: Pexels

सरकारी चिन्ह का इस्तेमाल

ठग सरकारी लोगो जैसे सत्यमेव जयते का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फाइल असली लगे और किसी को शक न हो.

Photo: Pexels

मजाकिया फाइल में वायरस

ऐसी PDF फाइलों में खतरनाक वायरस हो सकते हैं, जिससे आपके फोन की जानकारी चोरी हो सकती है और आपके पैसे खतरे में पड़ सकते हैं.

Photo: Pexels

प्रैंक डे का गलत फायदा

इस दिन लोग ज्यादा मजाक करते हैं, जिसका फायदा उठाकर स्कैमर्स लोगों को जल्दी फंसाने की कोशिश करते हैं.

Photo: Pexels

सावधान कैसे रहें?

अगर आपको ऐसी कोई PDF दिखाई दे या मिले, तो उसे डाउनलोड या ओपन न करें. इससे आपके डेटा और बैंक की रकम सुरक्षित रहेगी.

Photo: Pexels

Read Next