18 July 2026
Photo: AI Generated
आजकल ऑफिस के बहुत से काम मोबाइल और टैबलेट आदि पर किए जाते हैं. कई बार जरूरत पड़ने पर लोग ऐसा करते भी हैं.
Photo: Amazon.in
स्मार्टफोन व टैबलेट पर तेज टाइपिंग ना करने पाने की वजह से परेशानी का सामना करते हैं. आज आपको एक खास गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं.
Photo: Amazon.in
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर एक लेजर प्रोजेक्शन कीबोर्ड मौजूद है, जिसका साइज एक माचिस की डिब्बी के बराबर है.
Photo: Amazon.in
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर डिटेल्स में बताया है कि यह लाइट की मदद से किसी भी जगह कीबोर्ड तैयार कर देता है. फिर चाहें वह टेबल या अन्य जगह हो.
Photo: Amazon.in
दावा किया है कि यह डिवाइस विंडो, एंड्रॉयड, मैक ओएस आदि को सपोर्ट करता है. इसकी मदद से स्मार्टफोन, टैबलेट के अलावा लैपटॉप पर भी टाइपिंग कर सकेंगे.
Photo: Amazon.in
डिटेल्स में बताया है कि ये डिवाइस एक बटन दबाते ही ऑन हो जाता है. इसके बाद प्रोजेक्शन की मदद से टेबल पर कीबोर्ड जैसी इमेज बन जाती है.
Photo: Amazon.in
फिर वर्चुअल कीबोर्ड पर जिन कीज को प्रेस करेंगे, उसके बाद वह उस वर्ड को फोन, टैबलेट या लैपटॉप आदि पर रिफ्लेक्ट करेगा. यह डिटेल्स ऐमेजॉन पर लिक्ट है.
Photo: Amazon.in
ETZIN लेजर प्रोजेक्शन कीबोर्ड वाले डिवाइस को बतौर पावर बैंक भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से फोन और टैबलेट को चार्ज किया जा सकता है.
Photo: Amazon.in
ऐमेजॉन इंडिया पर यह ETZIN लेजर प्रॉजेक्शन कीबोर्ड नाम से मौजूद है, जिसकी कीमत 5999 रुपये है.
Photo: Unsplash