4 June 2026
Photo: AI
IPL में राजस्थान की तरफ से खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक वैभव सूर्यवंशी के हाथ में WHOOP कंपनी का फिटनेस बैंड है.
Photo: ITG
ये स्क्रीन लेस ट्रैकर खिलाड़ियों की नींद को ट्रैक करता है. इससे पता चलता है कि बॉडी को कितना आराम मिला और रिकवरी ठीक से हो रही है या नहीं.
Photo: Whoop
खिलाड़ियों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि उनकी बॉडी पर कितना दबाव पड़ रहा है. ये बैंड बताता है कि शरीर कितना थका हुआ है.
Photo: ITG
ये बैंड बताता है कि वर्कआउट या मैच के बाद बॉडी कितनी रिकवर हुई है. इससे खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं.
Photo: Whoop
WHOOP बैंड में कोई स्क्रीन नहीं होती. इसलिए बार-बार नोटिफिकेशन देखने या ध्यान भटकने की परेशानी नहीं होती और खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग पर पूरा फोकस कर पाते हैं.
Photo: ITG
ये बैंड शरीर के तापमान और दूसरे हेल्थ डेटा को ट्रैक करता है. अगर कोई बदलाव दिखता है तो खिलाड़ी पहले से सावधान हो सकते हैं.
Photo: ITG
दौड़ने या एक्सरसाइज के बाद हार्ट रेट कितना बढ़ा, इसकी जानकारी भी ये बैंड देता है. इससे खिलाड़ी अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस को बेहतर समझ सकते हैं.
Photo: ITG
WHOOP फिटनेस बैंड सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹21,990 है, जबकि कुछ प्लान्स में इसकी कीमत ₹56,999 तक जा सकती है.
Photo: ITG