आसान हुआ Aadhaar कार्ड पर फोन नंबर बदलना, इस ऐप से हो जाएगा काम
06 Feb 2026
Photo: ITG
नया ऐप हुआ है लॉन्च
आधार कार्ड पर फोन नंबर बदलने के लिए लोगों को अभी तक एनरोलमेंट सेंटर्स के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा.
Photo: PTI
UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे अपना फोन नंबर अपडेट कर पाएंगे.
Photo: Getty Images
इसके लिए आपको Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना होगा. ध्यान रखें कि ये ऐप mAadhaar ऐप से अलग है.
Photo: PTI
इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आपको ये मिल जाएगा.
Photo: ITG
UIDAI के इस लेटेस्ट ऐप में आपको कई सारी सुविधाएं मिलती है. इस पर आपको डिजिटल आधार, ऑफलाइन वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
इसके अलावा आप मोबाइल नंबर और ऐड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकते हैं. सबसे पहले आपको इस ऐप पर लॉगइन करना होगा.
Photo: ITG
लॉगइन करने के लिए आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा.
Photo: Getty Images
अगर आप दूसरे नंबर से अकाउंट यूज कर रहे हैं, तो फेस वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद आपको प्रोफाइल नजर आने लगेगी.
Photo: ITG
नंबर चेंज करने के लिए आपको सर्विसेस वाले ऑप्शन पर जाना होगा. यहां आपको पहले मौजूदा नंबर पर आने वाले OTP को वेरिफाई करना होगा.
Photo: ITG
इसके बाद आपके नए नंबर पर ओटीपी जाएगा आपको उसे वेरिफाई करना होगा. फेस ऑथेंटिकेशन और पेमेंट करने के बाद आपका नंबर अपडेट होगा.
Photo: ITG
ध्यान रखें कि आपको 75 रुपये की पेमेंट करनी होगी और नंबर चेंज होने में 30 दिनों तक का वक्त लगेगा.
Photo: Getty Images
Read Next
ये भी देखें
WhatsApp को मिटाने आए ये 5 ऐप्स, खुद हो गए मार्केट से गायब
55-inch के सबसे सस्ते Smart TV की लिस्ट, सिर्फ इतनी है कीमत
ऐसे पहचानों नकली Aadhaar Card, बहुत आसान है तरीका
वायरल हुआ Google लंदन ऑफिस का वीडियो, हैरान कर देगा अंदर का नजारा