17 Aug 2026
Photo: AI
लैपटॉप के कुछ मॉडल में ही फिंगरप्रिंट लॉक देखने को मिलता है. नॉर्मल लैपटॉप को भी फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर से खोला जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
अगर आप नॉर्मल लैपटॉप को फिंगरप्रिंट से खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्मार्टफोन की जरूरत होगी. स्मार्टफोन की मदद से लैपटॉप में भी यह फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Pexels
लैपटॉप और स्मार्टफोन को एक-दूसरे से कनेक्ट करने के लिए प्ले स्टोर पर बहुत सारे ऐप मौजूद हैं. जैसे कि Bio Unlock. इसे फोन और लैपटॉप दोनों में डाउनलोड करना होगा.
Photo: Pexels
स्मार्टफोन और लैपटॉप को ऐप के जरिए कनेक्ट करने के लिए आपको दोनों डिवाइस को एक ही नेटवर्क, जैसे Wi-Fi या Bluetooth से जोड़ना होगा.
Photo: Pexels
कनेक्शन हो जाने के बाद लैपटॉप को लॉक करें और अपने मोबाइल में मौजूद ऐप को चेक करें कि उसमें लैपटॉप का नाम दिखाई दे रहा है या नहीं.
Photo: Pexels
एक बार सारी सेटिंग हो जाने के बाद आपको ऐप खोलना होगा. इसके बाद फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर पर टच करके आप लैपटॉप को अनलॉक कर सकते हैं.
Photo: Pexels
इस ऐप की मदद से महंगे लैपटॉप में मिलने वाला फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर नॉर्मल लैपटॉप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Photo: Pexels