23 Sep 2026
Photo: ITG
बहुत से लोग हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान चाहते हैं. मोबाइल यूजर्स की इसी जरूरत को समझते हुए भारतीय टेलिकॉम रेगुलटर TRAI ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं.
Photo: ITG
TRAI ने दिशानिर्देश दिए हैं कि कंपनियों को और ज्यादा वॉयस एंड SMS ऑनली रिचार्ज प्लान को पेश करना होगा.
Photo: ITG
मौजूदा समय में सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज प्लान की संख्या बहुत ही कम है. अब TRAI ने कहा है कि सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले और रिचार्ज पेश करें.
Photo: ITG
TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संसोधन) रेगुलेशन, 2026 को जारी किया है. इस नियम को तुरंत लागू नहीं किया जाएगा.
Photo: ITG
नियम के मुताबिक, ऑफिशियल गजट में पब्लिश होने के 30 दिन कंपनी को इसको लागू करना होगा. हालांकि अभी कंपनी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.
Photo: Unsplash
बहुत से लोग है, जो सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते हैं. वे लोग डेटा नहीं चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए अभी चुनिंदा ऑप्शन ही मौजूद हैं.
Photo: Unsplash
TRAI के निर्देश के बाद आने वाले दिनों Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे प्लेटफॉर्म पर सिर्फ कॉलिंग वाले कई रिचार्ज प्लान देखने को मिलेंगे.
Photo: Unsplash
आने वाले दिनों में यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान में पूरे महीने या 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.
Photo: Unsplash
रिचार्ज प्लान में से डेटा की सुविधा रिमूव होने से रिचार्ज प्लान की कीमत कम हो जाएगी.
Photo: Unsplash