29 Sept 2026
Phtoo: AI
स्मार्टफोन में सबसे जल्दी कोई चीज खराब या टूटती है, वो है डिस्प्ले. इससे बचने के लिए लोग फोन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाते हैं, जो स्क्रीन को टूटने से बचाने में मदद करता है.
Photo: Pexels
टेम्पर्ड ग्लास लगवाते समय अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं या उन्हें पता नहीं होता कि कौन सा ग्लास सबसे अच्छा होगा. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.
Photo: Pexels
टेम्पर्ड ग्लास इसलिए लगाया जाता है कि अगर आपका फोन गिर जाए, तो ग्लास टूटकर फोन की असली स्क्रीन को टूटने से बचा सके और नुकसान को कम किया जा सके.
Photo: Pexels
सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारी ऐसी वीडियो जरूर देखी होंगी, जिनमें ग्लास पर काफी कुछ करने के बाद भी वो नहीं टूटता. लेकिन ऐसे ग्लास आपके फोन के लिए खतरा बन सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर आपका टेम्पर्ड ग्लास बहुत ज्यादा मजबूत है, तो ऐसा भी हो सकता है कि फोन गिर जाए और डिस्प्ले टूट जाए, लेकिन ग्लास न टूटे.
Photo: Pexels
अगर आप ऐसा टेम्पर्ड ग्लास लगाते हैं जो फोन गिरने पर टूट जाए, तो यह ज्यादा बेहतर हो सकता है. टेम्पर्ड ग्लास टूटकर स्क्रीन पर पड़ने वाले इम्पैक्ट को कम कर सकता है.
Photo: Pexels
जब फोन गिरता है तो टेम्पर्ड ग्लास टूटकर इम्पैक्ट को अपने ऊपर ले लेता है. इससे स्क्रीन पर पड़ने वाला असर कम हो जाता है और महंगे रिपेयर कॉस्ट से बचा जा सकता है.
Photo: Pexels
मार्केट में बहुत कम कीमत वाले ग्लास भी मिलते हैं. इनसे बचना चाहिए, क्योंकि ये लो-क्वालिटी मटेरियल से बने हो सकते हैं. इसकी वजह से स्क्रीन की क्वालिटी खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
सोशल मीडिया पर ग्लास पर हथौड़ा मारकर उसकी मजबूती दिखाई जाती है. ऐसे बहुत ज्यादा हार्ड ग्लास से बचना चाहिए. फोन के लिए नॉर्मल हार्डनेस वाला टेम्पर्ड ग्लास लगाना बेहतर रहता है.
Photo: Pexels