22 Apr 2026
Photo: AI
भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 5G रोलआउट में लगे खर्च की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
Photo: Pexels
जियो ने अपने ₹195 वाले क्रिकेट डेटा पैक की वैलिडिटी 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी है. हालांकि, प्लान की कीमत वही है, लेकिन वैलिडिटी कम कर दी गई है.
Photo: ITG
एयरटेल ने अपने ₹859 वाले 84 दिन की वैलिडिटी वाले पॉपुलर प्लान की कीमत बढ़ाकर ₹899 कर दी है. इसमें मिलने वाले कुछ कैशबैक फीचर्स भी हटा दिए गए हैं.
Photo: ITG
कंपनी ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान पूरी तरह हटा दिए हैं. पहले यह प्लान ₹799 में मिलता था, लेकिन अब उपलब्ध नहीं है. अब लंबी वैलिडिटी के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे देने होंगे.
Photo: ITG
बीएसएनएल ने अपने ₹107 वाले प्लान, जो पहले 20 दिन चलता था, अब ₹197 में 35 दिन की वैलिडिटी है. इसमें डेटा थोड़ा ज्यादा मिलता है, लेकिन जल्दी खत्म हो जाता है.
Photo: Pexels
₹99 का वॉयस ओनली प्लान पहले 15 दिन चलता था. जिसे घटाकर अब 14 दिन कर दिया गया है. यह दूसरी बार है जब बीएसएनएल ने प्लान में बदलाव किया है.
Photo: Pexels
वोडाफोन आइडिया ने अपने अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान की कीमत ₹299 से बढ़ाकर ₹349 कर दी है. अब 5G इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे.
Photo: Pexels
कुछ नॉनस्टॉप हीरो प्लान्स को बदलकर हीरो अनलिमिटेड कर दिया गया है. जिसमें पहले के मुकाबले कम फीचर्स मिल रहे हैं.
Photo: Pexels