04 Dec 2025
Photo: Unsplash
कम दाम में कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं, तो आपको एक बंडल प्लान ट्राई करना चाहिए. आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे.
Photo: Unsplash
ऐसा ही सर्विस Tata Play Binge ऑफर करती है. कंपनी का ऐप आप अपने स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर एक्सेस कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
इस प्लेटफॉर्म पर आपको 34 ऐप्स का एक्सेस और मल्टी डिवाइस सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. कंपनी अलग-अलग प्लान्स ऑफर करती है.
Photo: Unsplash
कंपनी तीन तरह के प्लान ऑफर करती है. Tata Play Binge का फ्लेक्सी प्लान 199 रुपये के मंथली चार्ज में आता है.
Photo: Unsplash
इस प्लान को आप चार डिवाइस पर यूज कर सकते हैं. इसमें आपको तीन ऐप्स को चुनने का विकल्प मिलता है.
Photo: Unsplash
कंपनी प्राइम वीडियो, ऐपल टीवी प्लस, जियो हॉटस्टार, Lionsgate Play समेत 34 ऐप्स का एक्सेस ऑफर करती है.
Photo: Unsplash
वहीं दूसरा प्लान 299 रुपये के मंथली चार्ज पर आता है. फ्लेक्सी मैक्स प्लान में आप कंपनी की लिस्ट में मौजूद ऐप्स में से 6 को चुन सकते हैं.
Photo: Unsplash
वहीं तीसरा प्लान Infinity है, जो 399 रुपये की मंथली कीमत पर आता है. इसमें आपको 34 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा.
Photo: Unsplash
ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं. सभी के लिए अलग से पैसे खर्च करने के बजाय आप इसे ट्राई कर सकते हैं.
Photo: Unsplash