ताजमहल पर बनाई फर्जी वेबसाइट, टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें 

15 May 2026

Photo: X/@Cyberdost

साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां भोले-भाले लोगों को ताजमहल के नाम पर ठगा जा रहा था.

Photo: Unsplash

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके इसके बारे में बताया है. 

Photo: Unsplash

पोस्ट में बताया है कि ताजमहल की टिक बुकिंग करने के नाम पर ठगी हो रही थी. जालसाजों ने इसके लिए एक फेक पोर्टल तैयार किया था.

Photo: Unsplash

पोर्टल पर दिखाया गया है कि फर्जी वेबसाइट देखने में हू ब हू ऑफिशयल बुकिंग पोर्टल जैसी नजर आती थी. 

Photo: AI Generated

पोस्ट में बताया है कि फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स के लिए किया जाता है. 

Photo: Unsplash

साइबर दोस्त ने बचाव के भी तरीके बताए हैं. साइबर दोस्त ने बताया है कि ताजमहल या किसी भी सांस्कृतिक मोन्यूमेंट की टिकट सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से ही बुक करें. 

Photo: Unsplash

वेबसाइट का URL चेक करें. गलत स्पेलिंग या नाम आगे पीछे करके भी फेक पोर्टल तैयार किए जाते हैं. फेक वेबसाइट होने पर तुरंत उसकी रिपोर्ट करें. 

Photo: Unsplash

तुरंत बुकिंग या डिस्काउंट रेट जैसे दावों पर तुरंत यकीन ना करें. पहले उस पोर्टल की ऑथेंटिसिटी चेक करें. 

Photo: Unsplash

साइबर ठगी या फर्जी पोर्टल पर पेमेंट होने पर तुरंत उसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम पोर्टल पर करें. 1930 नंबर पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करें.

Photo: Unsplash

Read Next