23 July 2026
Photo: AI
अगर आपके घर में कोई स्विच जाम है, जो सही तरीके से ऑन या ऑफ नहीं होता और बीच में फंसा रहता है, तो आइए जानते हैं इससे क्या-क्या हो सकता है.
Photo: Amazon
स्विच बोर्ड का स्विच अगर बीच में रहता है, तो स्विच और वायर के बीच थोड़ा सा गैप रह जाता है. इसकी वजह से बोर्ड में स्पार्क होने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Amazon
बटन को बीच में रखने से स्पार्किंग होती रहती है. इससे काफी गर्मी निकलती है और हाई वोल्टेज की वजह से स्विच बोर्ड पिघल भी सकता है.
Photo: Amazon
अगर आपके घर में कोई स्विच जाम है और बीच में ही अटक जाता है, तो इसकी वजह से घर में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.
Photo: Pexels
स्पार्क की वजह से घर की इलेक्ट्रिकल वायरिंग में आग लग सकती है. इससे प्लग में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
Photo: Pexels
अगर बच्चे बार-बार स्विच को बीच में रखकर खेलते हैं, तो स्विच के अंदर लगी स्प्रिंग, जिसकी मदद से वह ऑन/ऑफ होता है, खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
अंदर स्पार्क होने की वजह से खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर उंगलियां स्पार्क के संपर्क में आ जाएं, तो बच्चों या किसी को भी बिजली का झटका लग सकता है.
Photo: Pexels
लगातार स्पार्क होने की वजह से बिजली की भी बर्बादी होती है. इससे खतरा तो बढ़ता ही है, साथ ही बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है.
Photo: Pexels
अगर आपके घर में कोई स्विच जाम है और सही से ऑन/ऑफ नहीं होता, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें. छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ा हादसा बन सकती है.
Photo: Pexels