23 Apr 2026
Photo: AI
गर्मी हर साल बढ़ती जा रही है. इस गर्मी से निपटने के लिए हमें कई तरह के मॉडर्न गैजेट्स का इस्तेमाल करना होगा. तभी हम बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी कर सकते हैं.
Photo: Pexels
रोज़ इस्तेमाल होने वाला रेफ्रिजरेटर अब एक मॉडर्न डिवाइस बन चुका है. अब यह सिर्फ खाना ठंडा रखने तक सीमित नहीं है. बल्कि इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: Pexels
घर के सीलिंग फैन अब पूरी तरह बदल चुके हैं. नए BLDC फैन में पारंपरिक मोटर की जगह एडवांस टेक्नोलॉजी होती है. इन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है और ये कम बिजली खर्च करते हैं.
Photo: Pexels
एयर कूलर गर्मी से राहत पाने का एक प्रैक्टिकल सॉल्यूशन है. डेजर्ट एयर कूलर पानी की मदद से कमरे को ठंडा करते हैं. ये उन जगहों पर ज्यादा असरदार हैं जहाँ सूखी गर्मी होती है.
Photo: Amazon
गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी होता है. वॉटर डिस्पेंसर की मदद से आपको तुरंत ठंडा पानी मिल जाता है. इससे बार-बार पानी ठंडा करने की जरूरत नहीं पड़ती.
Photo: Amazon
बाहर से शरीर को ठंडा रखना आसान है. लेकिन अंदर से ठंडक बनाए रखना भी जरूरी है. इसके लिए आप जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Amazon