6 Aug 2026
Photo: AI
सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल के नीचे एक छोटा बॉक्स या पैनल लगा होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ये किस काम आता है? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगा ये बॉक्स कई काम आसान कर देता है. अगर किसी तरह की मेंटेनेंस करनी हो, तो इसी बॉक्स की मदद से काम किया जाता है.
Photo: Pexels
स्ट्रीट लाइट को सही पावर सप्लाई मिले और ज्यादा वोल्टेज की वजह से खराब न हो, इसके लिए इस बॉक्स के अंदर फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होता है.
Photo: Pexels
कई बार कोई एक स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है. ऐसे में उसे ठीक करने के लिए पूरे इलाके की लाइट बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती.
Photo: Pexels
अगर पावर सप्लाई में अचानक हाई वोल्टेज आ जाए, तो स्ट्रीट लाइट खराब हो सकती है. ऐसे में बॉक्स के अंदर लगा फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लाइट को सेफ रखता है.
Photo: Pexels
ये बॉक्स अंडरग्राउंड केबल से जुड़ा होता है. इसी के जरिए स्ट्रीट लाइट तक बिजली पहुंचती है और शाम होने पर लाइट चालू हो जाती है.
Photo: Pexels
अगर फ्यूज या बिजली वाले हिस्से में पानी चला जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए इन्हें प्लास्टिक के वाटरप्रूफ बॉक्स के अंदर लगाया जाता है, ताकि हर मौसम में सेफ रहें.
Photo: Pexels
कुछ जगहों पर इन बॉक्स में सेंसर भी लगाए जाते हैं. ये सेंसर अंधेरा होने पर स्ट्रीट लाइट अपने आप चालू कर देते हैं. देखने में छोटा लगने वाला ये बॉक्स काफी काम का होता है.
Photo: Pexels
अगर स्ट्रीट लाइट को LED में बदलना हो या आसपास ट्रैफिक सिग्नल जैसी दूसरी चीजें लगानी हों, तो इन्हें इसी बॉक्स से पावर सप्लाई दी जा सकती है.
Photo: Pexels