27 May 2026
Photo: AI
गरमियों के मौसम में लोगों के पसीने छूट जाते हैं AC का बिल भरते-भरते. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह सोलर चिमनी आपकी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
यह एक लंबा टावर होता है, जो आपके घर से जुड़ा होता है. इसमें ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाया जाता है, जिसके अंदर का हिस्सा काला होता है ताकि वह गर्मी को आसानी से सोख सके.
Photo: Pexels
जैसे ही सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है, अंदर का काला हिस्सा गर्म हो जाता है. इससे गर्म हवा टावर के अंदर ट्रैप होने लगती है.
Photo: Pexels
जैसे ही हवा गर्म होती है, वह हल्की होकर नैचुरली ऊपर जाने लगती है. इस चिमनी के ऊपर वेंट दिया जाता है, जिससे गर्म हवा बाहर निकल सके.
Photo: Pexels
जैसे-जैसे गर्म हवा टावर के ऊपर वाले हिस्से से बाहर निकलती है, वैसे-वैसे नीचे के हिस्से में हल्का सक्शन इफेक्ट यानी वैक्यूम बनने लगता है.
Photo: Pexels
गर्म हवा बाहर निकलने के बाद उसकी जगह ताज़ी और ठंडी हवा अंदर खिंचकर आने लगती है. यह हवा खिड़कियों या अंडरग्राउंड कूलिंग पाइप्स के जरिए घर में पहुंचती है.
Photo: Pexels
इस सिस्टम की मदद से आप बाहर के तापमान से लगभग 6 डिग्री तक घर को ठंडा रख सकते हैं, वो भी बिना बिजली के इस्तेमाल के.
Photo: Pexels