सूरज की रोशनी से चलेगा AC, इतनी है कीमत

20 Mar 2026

Photo: ITG

गर्मियों से राहत पाने के लिए बहुत से लोग एयर कंडीशनर (AC) का यूज करते हैं. हालांकि AC की वजह से बिजली बिल में बहुत ज्यादा इजाफा होता है.

Photo: Unsplash

सूरज की रोशनी का भी इस्तेमाल करके घर में लगा AC चला सकते हैं. इसके लिए सोलर पैनल की जरूरत होगी. 

Photo: Unsplash

सोलर AC को लेकर फुल डिटेल्स देने जा रहे हैं कि सोलर AC की कीमत, पैनल की कीमत कितनी होती है. 

Photo: Unsplash

सोलर AC के लिए यूजर्स को हाइब्रिड AC यूनिट की जरूरत होगी. हाइब्रिड AC मॉडल सोलर और ग्रिड दोनों पर काम करते हैं. हाइब्रिड 1.5 Ton AC की कीमत 40-50 हजार रुपये होती है. 

Photo: Unsplash

सोलर AC चलाने के लिए सोलर पैनल लगाने पड़ेंगे. मार्केट में ढेरों फर्म मौजूद हैं, जो सोलर पैनल सेल करते हैं. 

Photo: Unsplash

1 Ton AC चलाने के लिए 1.5KW सोलर की जरूरत होगी. दिन के समय AC सोलर से जनरेट होने वाली बिजली पर काम करेगा.

Photo: Getty

रात के समय AC चलाना है तो उसके लिए बैटरी बैकअप लगाना होगा या फिर ग्रिड का यूज करना होगा. 

Photo: Getty

1.5KW सोलर पैनल की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक होगी. ये कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है.

Photo: Getty

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलेगी और राज्य सरकार की तरफ से भी सब्सिडी मिलेगी. ऐसे में सोलर पैनल की कीमत कम हो जाएगी.

Photo: Getty

Read Next