Snake Alert App: सांप देख कर भागें नहीं, ये ऐप बुलाएगा मदद!

6 Aug 2026

Photo: AI

ऐप कैसे बचाएगा जान? 

मॉनसून के मौसम में सांपों का बाहर निकलना बहुत आम बात है. ऐसे में कई बार सांप घर के अंदर भी घुस आते हैं. ऐसी सिचुएशन से बचने के लिए यह ऐप बनाया गया है. आइए जानते हैं.

Photo: Pexels 

ऐप क्यों बनाया गया है?

इस ऐप को इमरजेंसी में लोगों की मदद करने के लिए बनाया गया है. अगर किसी को सांप काट ले या फिर घर में सांप घुस जाए, तो यह ऐप काम आ सकता है.

Photo: Pexels

क्या है ऐप का नाम?

प्ले स्टोर पर इस ऐप का नाम SERPENT है. यह ऐप सांप काटने की सिचुएशन में और घर में सांप दिखने पर आपकी मदद कर सकता है.

Photo: Pexels

इस्तेमाल करना फ्री

ऐप को पूरी तरह फ्री रखा गया है. कोई भी इसे डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकता है और अपनी व दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकता है.

Photo: Pexels

कैसे करता है काम? 

जैसे ही आपको सांप दिखाई दे, आप इस ऐप की मदद से पता कर सकते हैं कि वह सांप जहरीला है या सामान्य. इससे आपको सही जानकारी मिल सकती है.

Photo: Pexels

लोगों को करता है अलर्ट

अगर आपको कहीं सांप दिखाई देता है और आप ऐप पर उसकी रिपोर्ट करते हैं, तो आसपास के लोगों को भी अलर्ट मिल जाता है.

Photo: Pexels

सांप कैसे रेस्क्यू होते हैं?

जैसे ही आप ऐप में सांप की जानकारी डालते हैं, उसकी सूचना पास में मौजूद स्नेक रेस्क्यू करने वालों तक पहुंच जाती है. इसके बाद वे मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू करते हैं.

Photo: Pexels

सांप काटने के बाद?

जहरीले सांप का काटना बहुत खतरनाक हो सकता है. ऐसे समय में ऐप पर आसपास के अस्पतालों की लोकेशन और फोन नंबर मिल जाते हैं, ताकि जल्दी इलाज मिल सके.

Photo: Pexels

दोनों की मदद

इस ऐप की मदद से लोग सांपों से सेफ रह सकते हैं. साथ ही सांपों को भी सेफ तरीके से इंसानी आबादी से दूर छोड़ा जाता है.

Photo: Pexels

Read Next