SMS के पॉप-अप से परेशान? ऐसे करें स्क्रीन से हमेशा के लिए बंद

21 Aug 2026

Photo: AI

परेशान करने वाला पॉप-अप

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में शॉर्ट मैसेज सर्विस यानी SMS आने पर स्क्रीन के ऊपर पॉप-अप आ जाता है. इसकी वजह से कई बार परेशानी होती है और मोबाइल भी स्लो लगने लगता है.

Photo: Pexels

जानिए कैसे करें बंद

कई लोगों को पता नहीं होता कि SMS का स्क्रीन पर आने वाला पॉप-अप बंद भी किया जा सकता है. उन्हें लगता है कि ये स्मार्टफोन का फीचर है. आइए जानते हैं इसे कैसे बंद करें.

Photo: Pexels

सेटिंग में जाएं

पॉप-अप हटाने के लिए आपको स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाना होगा. यहीं से परेशान करने वाले फ्लोटिंग नोटिफिकेशन को हटाया जा सकता है.

Photo: Pexels

ऐप्स का ऑप्शन

सेटिंग्स में जाने के बाद आपको ऐप्स के ऑप्शन में जाना है. यहां आपको मैसेज ऐप को ढूंढना है और उसे सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे.

Photo: Pexels

नोटिफिकेशन में जाएं

मैसेज ऐप को सेलेक्ट करने के बाद आपको नोटिफिकेशन का ऑप्शन नजर आएगा. इसे सेलेक्ट करने के बाद इनकमिंग SMS का ऑप्शन चुनना होगा.

Photo: Pexels

पॉप-अप ऑफ कर दें

इनकमिंग SMS के ऑप्शन में जाने के बाद आप पॉप-अप नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं. इसके बाद SMS आने पर आपको स्क्रीन पर कोई फ्लोटिंग पॉप-अप दिखाई नहीं देगा.

Photo: Pexels

नोटिफिकेशन बंद?

नोटिफिकेशन को बंद करने से सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाला पॉप-अप बंद होगा. आपको नॉर्मल नोटिफिकेशन फिर भी मिलता रहेगा. इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी.

Photo: Pexels

फोन होगा फास्ट?

कई बार स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बार-बार पॉप-अप और SMS नोटिफिकेशन आने से फोन स्लो लग सकता है. पॉप-अप बंद करने के बाद स्क्रीन पर बार-बार ये पॉप-अप नहीं आएंगे.

Photo: Pexels

Read Next