चार्जर से मिलेगा छुटकारा! ऑन करें ये जरूरी सेटिंग्स

9 July 2026

Photo: AI

बैटरी कैसे जल्दी खत्म!

स्मार्टफोन में कुछ गलत सेटिंग्स की वजह से कई बार बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं उन सेटिंग्स के बारे में, जिन्हें बदलकर आप बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं.

Photo: Pexels

स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें

फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस हमेशा 100% पर रखने से बैटरी बहुत तेजी से ड्रेन होती है. इससे बचने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर ऑटो ब्राइटनेस चालू कर सकते हैं.

Photo: Pexels

डार्क मोड चालू करें

अगर आपके फोन में AMOLED या OLED स्क्रीन है, तो डार्क मोड इस्तेमाल करने से बैटरी की खपत कम हो सकती है. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर डार्क मोड ऑन कर दें.

Photo: Pexels

स्क्रीन टाइमआउट कम रखें

अगर फोन का स्क्रीन टाइमआउट ज्यादा है, तो स्क्रीन देर तक ऑन रहती है और बैटरी ज्यादा खर्च होती है. सेटिंग्स में जाकर स्क्रीन टाइमआउट 15 सेकंड पर सेट कर सकते हैं.

Photo: Pexels

बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश बंद करें

कई बार फोन में कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी लगातार ड्रेन होती रहती है. इससे बचने के लिए सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को बंद कर दें.

Photo: Pexels

ऑलवेज ऑन डिस्प्ले 

कुछ फोन में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर होता है, इससे भी बैटरी ज्यादा खर्च होती है. अगर जरूरत नहीं है, तो इस फीचर को बंद कर दें.

Photo: Pexels

GPS लोकेशन बंद करें

कई बार किसी ऐप के इस्तेमाल के बाद GPS चालू ही रह जाता है, जिससे बैटरी लगातार ड्रेन होती रहती है. सेटिंग्स में जाकर लोकेशन परमिशन को While Using the App पर सेट करें.

Photo: Pexels

कीबोर्ड हैप्टिक्स बंद करें

जब भी आप टाइप करते हैं और फोन वाइब्रेट करता है, तब भी बैटरी खर्च होती है. अगर आप कीबोर्ड हैप्टिक्स को बंद कर देते हैं, तो बैटरी लाइफ थोड़ी और बढ़ सकती है.

Photo: Pexels

Read Next