15 Aug 2026
Photo: AI Generated
घर में स्मार्ट टीवी लगाएं या फिर किफायती प्रोजेक्टर खरीदना चाहिए. ये सवाल बहुत से लोगों को दिमाग में आता है और लोग अक्सर इन बातों पर कंफ्यूज रहते हैं.
Photo: ITG
दरअसल, स्मार्ट टीवी एक फिक्स साइज में आती हैं और जितनी बड़ी टीवी लेंगे, उसकी उतनी ही ज्यादा कीमत होगी.
Photo: Amazon
अब प्रोजेक्टर पर लौटते हैं, प्रोजेक्टर एक छोटे साइज का प्रोडक्ट है. इसकी मदद से किसी भी दीवार पर 200 इंच तक का स्मार्ट स्क्रीन तैयार कर सकते हैं.
Photo: Amazon
अब जवाब खोजते हैं कि कौन सा प्रोडक्ट बेस्ट रहता है. कई एक्सपर्ट इसके बारे में बताते हैं कि दोनों प्रोडक्ट का काम करने का तरीका अलग है. उसी के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन चुनें.
Photo: Amazon
अगर आप दिन में कई घंटे तक टीवी देखते हैं, जिसमें न्यूज चैनल, टीवी सीरियल आदि शामिल हैं तो फिर टीवी बेस्ट है.
Photo: Amazon
अगर आपके घर में दिन के समय तेज रोशनी आती है तो ऐसी स्थिति में भी स्मार्ट टीवी बेस्ट है.
Photo: Amazon
अगर आप मूवी और ओटीटी पर आने वाले वेब सीरीज के शौकीन हैं. थिएटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं तो प्रोजेक्टर खरीदना चाहिए.
Photo: ITG
घर के अंदर आने वाली तेज रोशनी को कंट्रोल कर सकते हैं और अंधेरे कमरे में मूवी देखना पसंद है. तब प्रोजेक्टर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
Photo: Amazon
मार्केट में 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए करीब 25 हजार रुपये से 40 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, प्रोजेक्टर 15 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट ऑप्शन मिल जाएगा.
Photo: Amazon