23 June 2026
Photo: AI
अक्सर लोग अपने वॉशरूम में लगे नल से बहुत ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं और नल खुला छोड़ देते हैं. लेकिन अब यह स्मार्ट डिवाइस नल को अपने आप चालू और बंद कर देता है.
Photo: Amazon
इस स्मार्ट डिवाइस का नाम टैप सेंसर है. यह नल को अपने आप चालू और बंद कर देता है, जिसके लिए आपको नल को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती.
Photo: Amazon
जैसे ही आप अपना हाथ सेंसर के सामने रखते हैं, इसके अंदर लगा इंफ्रारेड सेंसर हाथ को डिटेक्ट कर लेता है और पानी चालू कर देता है.
Photo: Amazon
यह डिवाइस टाइप-C चार्जिंग से चार्ज होता है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 30 से 60 दिनों तक चल सकता है. इसलिए इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.
Photo: Amazon
जैसे ही आप अपना हाथ सेंसर के सामने से हटाते हैं, पानी अपने आप बंद हो जाता है. इससे पानी की बचत होती है. साथ ही यह कम पावर इस्तेमाल करता है.
Photo: Amazon
यह स्मार्ट वाटर सेंसर हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील और हैवी-ड्यूटी ब्रास से बना है. इससे यह रस्ट-प्रूफ होने के साथ-साथ काफी मजबूत और टिकाऊ भी बन जाता है.
Photo: Amazon
इस डिवाइस में आपको नल को हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे बैक्टीरिया और जर्म्स फैलने का खतरा कम हो जाता है और हाथ ज्यादा साफ रहते हैं.
Photo: Amazon
इसे इंस्टॉल करना बहुत आसान है. इसके साथ मिलने वाले माउंट की मदद से आप इसे किसी भी स्टैंडर्ड नल पर आसानी से लगा सकते हैं.
Photo: Amazon
यह डिवाइस किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाता है. इसकी कीमत करीब ₹2,890 है.
Photo: Amazon