भूल गए AC या गीजर बंद करना? स्मार्ट सॉकेट खुद करेगा कंट्रोल, बिजली बिल होगा कम!

27 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

अगर आपके घर का बिजली का बिल ज्यादा आता है. या आप अक्सर AC या गीजर बंद करना भूल जाते हैं. तो यह स्मार्ट सॉकेट आपकी मदद करेगा

Photo: Amazon 

फालतू बिजली की खपत

कई बार बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक बंद होने के बावजूद भी बिजली का उपयोग करते रहते हैं. इससे बचने के लिए स्मार्ट सॉकेट काम आता है. जो करंट को पूरी तरह से बंद कर देता है.

Photo: Amazon 

टाइमर का फीचर

इस स्मार्ट सॉकेट में आप टाइमर सेट कर सकते हैं. जिसकी मदद से आप रात 11 बजे लाइट बंद और सुबह 6 बजे अपने आप चालू कर सकते हैं.

Photo: Amazon 

पावर यूसेज की जांच

यह स्मार्ट सॉकेट आपको बताता है कि कितनी बिजली इस्तेमाल हो रही है. इससे आप अपने बिजली खर्च पर नजर रख सकते हैं और उसे कंट्रोल कर सकते हैं.

Photo: Amazon 

कहीं से भी पावर ऑफ

अगर आपको ऑफिस में याद आता है कि आपने कोई डिवाइस बंद नहीं किया. तो आप स्मार्ट सॉकेट की मदद से उसे कहीं से भी बंद कर सकते हैं.

Photo: Amazon 

ओवरचार्जिंग से बचाव

कई बार लैपटॉप और मोबाइल फुल चार्ज होने के बाद भी बिजली लेते रहते हैं. स्मार्ट सॉकेट में टाइमर सेट करके आप ओवरचार्जिंग रोक सकते हैं.

Photo: Amazon 

अवे मोड का इस्तेमाल

कुछ मॉडल्स में अवे मोड होता है. जिसमें सॉकेट आपके फोन के GPS से समझ जाता है कि आप घर पर नहीं हैं. अपने आप सभी डिवाइस बंद कर देता है.

Photo: Amazon 

मोशन सेंसर कनेक्शन

स्मार्ट सॉकेट को मोशन सेंसर से भी जोड़ा जा सकता है. जैसे ही आप कमरे में एंटर करते हैं. यह अपने आप लाइट और फैन चालू कर देता है.

Photo: Amazon 

Read Next