22 May 2026
Photo: AI
किसानों और सांपों का आमना-सामना अक्सर होता रहता है. कई बार किसानों की जान भी चली जाती है. आइए जानते हैं इस खास छड़ी के बारे में.
Photo: Pexels
इस छड़ी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की सुरक्षा के लिए पेश किया था. इस स्मार्ट स्टिक का नाम किसान मित्र छड़ी रखा गया है.
Photo: Pexels
यह एक स्मार्ट सेफ्टी स्टिक है, जो किसानों को खेत में सांपों से बचाने का काम करती है. खासकर रात के अंधेरे में यह जहरीले सांपों और बिच्छुओं से सुरक्षा देती है.
Photo: Pexels
इस छड़ी का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. किसान को बस इस छड़ी को जमीन पर रखना होता है और बटन दबाना होता है. इसके बाद यह इलाके को स्कैन कर लेती है.
Photo: Pexels
इसके अंदर एडवांस स्मार्ट सेंसर दिए गए हैं. ये सेंसर सरकने की खास गतिविधि, बॉडी हीट और यहां तक कि सांप की फुफकारने की आवाज तक पहचान सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर यह स्टिक किसी भी तरह का खतरा डिटेक्ट करती है, तो तुरंत वाइब्रेट करने लगती है. किसान के हाथ में वाइब्रेशन महसूस होते ही उसे पता चल जाता है कि आगे कोई खतरा मौजूद है.
Photo: Pexels
यह छड़ी काफी ज्यादा सेंसिटिव है. यह 5 से 15 मीटर की दूरी तक खतरे को तुरंत पहचान सकती है. वहीं इसका कुल स्कैनिंग एरिया लगभग 100 मीटर तक बताया गया है.
Photo: Pexels
यह फीचर इसलिए दिया गया है क्योंकि ज्यादातर किसान रात में भी खेतों में काम करने जाते हैं. ऐसे में बेहतर रोशनी के लिए इसमें सोलर टॉर्च भी दी गई है.
Photo: Pexels
जोरदार बजर के अलावा इसमें मोबाइल नोटिफिकेशन फीचर भी दिया गया है. इससे किसान के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट पहुंच जाता है, ताकि वह हमेशा सतर्क रह सके.
Photo: Pexels