29 June 2026
Photo: AI
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है. इन दिनों तेज आंधी-तूफान देखने को मिलते हैं. AC को सबसे बड़ा खतरा बिजली गिरने और तेज वोल्टेज से होता है.
Photo: Pexels
बहुत तेज आंधी-तूफान आ रहा है, तो AC का प्लग निकाल देना सबसे सेफ तरीका माना जाता है. इससे आपके इलेक्ट्रिकल डिवाइस को नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है.
Photo: Pexels
आजकल के AC के अंदर बहुत पेचीदा वायरिंग सिस्टम होता है. अगर आपके घर के आसपास बिजली गिरती है, तो तेज वोल्टेज की वजह से AC तुरंत खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
अगर आप AC को सिर्फ रिमोट से बंद करते हैं, तो भी वह पावर सप्लाई से जुड़ा रहता है. ऐसे में तेज वोल्टेज आने पर AC के अंदर करंट पहुंच सकता है.
Photo: Pexels
स्प्लिट और विंडो AC का प्लग निकालना आसान होता है क्योंकि उनका प्लग सामने होता है. वहीं सेंट्रल AC को उसके मेन स्विच या सर्किट ब्रेकर से बंद करना चाहिए.
Photo: Pexels
मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी है, तो तूफान आने से पहले ही AC का प्लग निकाल देना सही रहता है. तूफान के दौरान बिजली के तारों को छूना खतरनाक हो सकता है.
Photo: Pexels
बारिश के मौसम में बिजली गिरने और अचानक वोल्टेज बढ़ने की वजह से इलेक्ट्रिकल डिवाइस में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Pexels