कूलिंग के साथ कमरे की हवा भी साफ करेगा ये विंडो AC, भारत में लॉन्च

28 Mar 2026

Photo: Sharp

Sharp ने भारत में न्यू विंडो एयर कंडीशनर (AC) रेंज लॉन्च की है. कंपनी ने भारत में पहली ऐसी विंडो AC को लॉन्च किया है, जो कंपनी की खास टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

Photo: Sharp

कंपनी ने इनको इनवर्टर और फिक्सड स्पीड वर्जन में लॉन्च किया है, जिसके नाम Ryohu (इनवर्टर) और Ryohu-FS (फिक्स्ड स्पीड ) हैं. कंपनी ने अलग-अलग कैपिसिटी के साथ लॉन्च किया है.

Photo: Sharp

फिक्स्ड स्पीड  के साथ आने वाले AC की कीमत 34,490 रुपये है. Ryohu Inverter की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है. इन मॉडल्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

Photo: Sharp

कंपनी ने एक्टिव एयर प्यूरिफिकेशन का यूज किया है, जिसकी मदद से यह रूम में मौजूद हवा को साफ करता है.

Photo: Sharp

कंपनी का दावा है कि उनके न्यू रेंज के AC हवा से बैक्टीरिया दूर करेगा और बदबू को भी खत्म करेगा.

Photo: Sharp

कंपनी का दावा है उनका AC भारत में तेज गर्मी यानी 52 डिग्री सेल्सियस पर रहते हुए भी आसानी से रूम को ठंडा  कर सकेगा. 

Photo: Sharp

4 इन 1 कन्वर्टेबल मोड की मदद से कूलिंग लेवल को एडजेस्ट किया जा सकता है. साथ ही बेहतर सेविंग भी की जा सकेगी. 

Photo: Sharp

Ryohu इनवर्टर सीरीज में 1.45 टन कॉन्फिगरेशन में आती है. इसमें 5100W की कूलिंग क्षमता और 3-स्टार व 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है. 

Photo: Sharp

Ryohu इन्वर्टर सीरीज को फास्ट और समान (यूनिफॉर्म) कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

Photo: Sharp

Ryohu-FS फिक्स्ड-स्पीड सीरीज भरोसेमंद है और हैवी-ड्यूटी कूलिंग के लिए तैयार की गई है. इसकी कैपिसिटी 1.41 टन से 1.70 टन तक है.

Photo: Sharp

Ryohu-FS फिक्स्ड-स्पीड सीरीज 52°C तक के हाई टेम्प्रेचर पर बड़ी ही आसानी से अच्छी कूलिंग देता है.  कूलिंग कैपिसिटी 4950W से 5975W के बीच है.

Photo: Sharp

Read Next