कपड़े सुखाना हुआ आसान! रस्सी की जगह आया नया स्मार्ट गैजेट

16 July 2026

Photo: AI

बारिश का मौसम

मॉनसून के दिनों में कपड़े सूखने में बहुत मुश्किल होती है. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है. लेकिन अब नहीं. आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में.

Photo: Amazon

क्या है ये नया गैजेट?

यह दीवार पर लगने वाली रिट्रैक्टेबल कपड़े सुखाने वाला गैजेट है. जरूरत पड़ने पर इसे बाहर खींचें और काम खत्म होने पर वापस अंदर कर सकते है.

Photo: Amazon

पुरानी रस्सी बेहतर?

नॉर्मल रस्सी हमेशा बंधी रहती है और जगह घेरती है. यह गैजेट इस्तेमाल के बाद अपने बॉक्स में वापस चला जाता है, जिससे बालकनी या बाथरूम ज्यादा साफ दिखाई देता है.

Photo: Amazon

छोटे घरों के लिए बढ़िया

अगर आपके घर में जगह कम है तो यह गैजेट काम आ सकता है. इसे बाथरूम, बालकनी, वॉश एरिया या किचन के पास भी आसानी से लगाया जा सकता है.

Photo: Amazon

मजबूत स्टील वायर

इसमें स्टेनलेस स्टील की वायर दी जाती है, जो गीले कपड़ों का वजन आसानी से संभाल सकती है. साथ ही इसमें जंग लगने का खतरा भी कम रहता है.

Photo: Amazon

लॉक भी मिलता है

वायर को जितना बाहर निकालना हो उतना निकाल सकते हैं. फिर लॉक कर दें ताकि कपड़ों का वजन पड़ने पर वायर ढीली न हो और कपड़े आराम से सूख सकें.

Photo: Amazon

घर में इस्तेमाल

इसे सिर्फ बालकनी में ही नहीं, बल्कि बाथरूम, लॉन्ड्री एरिया, होटल रूम या टैरेस जैसी जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जरूरत के हिसाब से यह काफी काम आता है.

Photo: Amazon

बारिश के मौसम फायदा

मॉनसून में बाहर कपड़े सुखाना मुश्किल होता है. ऐसे समय में इस गैजेट को घर के अंदर लगाकर कपड़े सुखाए जा सकते हैं, जिससे मौसम की परेशानी कम होती है.

Photo: Amazon

लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं

इसे दीवार पर फिट किया जाता है. एक बार लगाने के बाद रोज सिर्फ वायर खींचकर कपड़े टांगने होते हैं. इस्तेमाल आसान होने की वजह से हर उम्र के लोग इसे चला सकते हैं.

Photo: Amazon

Read Next