28 Sept 2026
Photo: AI
अगर आपके घर में बूढ़े माता-पिता हैं, जिन्हें उठने-बैठने में दिक्कत होती है और घर में लगे फैन या लाइट बंद-चालू नहीं कर पाते हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
सभी लोग स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं. ऐसे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिमोट की मदद से स्विच बोर्ड कंट्रोल करने वाला डिवाइस मिलता है इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Amazon
इस डिवाइस का नाम 4-Way RF Switch है. ये आपके घर के स्विच बोर्ड में लग जाता है, जिसकी मदद से आप बैठे-बैठे आसानी से बटन को रिमोट की मदद से चालू-बंद कर सकते हैं.
Photo: Amazon
रिमोट की रेंज की बात की जाए तो आपको घर के अंदर 8 से 15 मीटर की रेंज देखने को मिलती है. वहीं, अगर खुले स्पेस की बात की जाए तो इसमें 20 मीटर तक की रेंज का दावा है.
Photo: Amazon
रेडियो RF वाले रिमोट के साथ ये डिवाइस मिलता है, जिसकी मदद से आपको रिमोट को पॉइंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. आप कहीं से भी बटन दबाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
Photo: Amazon
डिवाइस के साथ आपको एक बॉक्स मिलता है, जिससे पूरा सिस्टम ऑपरेट होता है. इस बॉक्स को स्विच बोर्ड के अंदर टेक्नीशियन की मदद से लगा दिया जाता है.
Photo: Amazon
अगर आप बहुत सारे रिमोट से बचना चाहते हैं, तो इस डिवाइस का इस्तेमाल करके 4 डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल कर पाएंगे.
Photo: Amazon
एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले इस डिवाइस की कीमत ₹435 है. आप इसे ऑफलाइन भी लोकल हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं.
Photo: Amazon