चीनी कंपनी देगी यूजर्स को झटका, बढ़ सकती है फोन्स की कीमत

11 Feb 2026

Photo: Realme

बढ़ सकती है कीमत

Realme के स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी नंबर सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा करेगी. 

Photo: Realme

इसकी वजह कंपोनेंट्स की बढ़ती हुई कीमतें हैं. ब्रांड Realme 15 5G और Realme 16 Pro मॉडल्स की कीमत तीन हजार से चार हजार रुपये तक बढ़ा सकता है. 

Photo: Realme

कीमतों में बढ़ोतरी 11 फरवरी से हो सकती है. हालांकि, इस बारे में रियलमी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है.

Photo: Realme

बता दें कि Realme 16 Pro सीरीज को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है. ये सीरीज प्रीमियम मिड रेंज बजट में आती है. 

Photo: Realme

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Realme 16 Pro सीरीज की कीमत 4000 रुपये तक बढ़ा सकती है. वहीं Realme 15 की कीमत 3000 रुपये बढ़ सकती है. 

Photo: Realme

अगर लीक्स को सही मानें, तो Realme 15 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो जाएगी. 

Photo: Realme

वहीं फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो सकती है.

Photo: Realme

इसी तरह से Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो सकती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट की है. 

Photo: Realme

वहीं Realme 16 Pro+ 5G की कीमत 39,999 रुपये के बजाय 43,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी.

Photo: Realme

Read Next