10 Aug 2026
Photo: AI
RBI ने नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. अगर आपने स्मार्टफोन EMI पर खरीदा है और समय पर पेमेंट नहीं करते, तो आपका स्मार्टफोन लॉक हो सकता है. आइए जानते हैं यह कैसे होगा.
Photo: Pexels
जब आप स्टोर से EMI पर फोन खरीदेंगे, तब आपके आधार कार्ड और फोन के IMEI नंबर जैसी डिटेल्स का इस्तेमाल डिवाइस को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा.
Photo: Pexels
ये सभी डिटेल्स पैसे देने वाली कंपनी के सिस्टम में सेव रहेंगी. जरूरत पड़ने पर कंपनी सॉफ्टवेयर की मदद से रिकवरी के लिए आपके फोन को लॉक कर सकती है.
Photo: Pexels
फोन में मौजूद 15 अंकों का IMEI नंबर, आधार कार्ड डिटेल्स को आपस में लिंक किया जाएगा. यह डेटा पैसे देने वाली कंपनी के क्लाउड सिस्टम में रखा जाएगा.
Photo: Pexels
अगर 60 दिन तक EMI का पेमेंट नहीं होता, तो पैसे देने वाली कंपनी अपने सिस्टम से आपका स्मार्टफोन लॉक कर सकती है. इसके बाद आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
Photo: Pexels
EMI की रिकवरी के दौरान कई लोगों को परेशान किया जाता है. इसी को कम करने के लिए RBI ने नई गाइडलाइन्स बनाई हैं, ताकि टेक्नोलॉजी की मदद से रिकवरी की जा सके.
Photo: Pexels
यह नियम 1 जनवरी 2027 से लागू किया जाएगा. इसका मकसद रिकवरी एजेंट्स की परेशानी कम करना और जरूरत पड़ने पर डिवाइस को सिस्टम के जरिए लॉक करना है.
Photo: Pexels
नहीं, फोन पूरी तरह लॉक नहीं होगा. लॉक होने के बाद भी इनकमिंग कॉल, SMS और इमरजेंसी कॉलिंग जैसे जरूरी फीचर्स चलते रहेंगे.
Photo: Pexels
जैसे ही आप बकाया पेमेंट कर देंगे, आपका स्मार्टफोन करीब 60 सेकंड के अंदर अपने आप अनलॉक हो जाएगा और आप उसे फिर से इस्तेमाल कर पाएंगे.
Photo: Pexels