Paytm UPI पर उठे सवाल, लाइसेंस कैंसिल के बाद कंपनी ने दी जानकारी   

25 April 2026

Photo: Getty 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का लाइसेंस 24 अप्रैल को कैंसिल कर दिया. इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया है. 

Photo: Getty 

लाइसेंस कैंसिल की जानकारी सामने आते ही लोगों के बीच में और सोशल मीडिया आदि पर चर्चा होने लगी. लोग पूछने लगे कि क्या Paytm UPI, टेलिकॉम रिचार्ज, फ्यूल पंप आदि पर पेटीएम काम करेगा या नहीं. 

Photo: Getty 

Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस शुक्रवार को कह चुकी है कि RBI ने उनकी सहयोगी यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया है. फैसले का असर उसके ऑपरेशन पर नहीं पड़ेगा.

Photo: Getty 

वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से साफ किया जा चुका है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अलग यूनिट है. कंपनी का उससे कोई डायरेक्ट बिजनेस या फाइनेंशियल संबंध नहीं है. 

Photo: Getty 

वन97 कम्युनिकेशंस बता चुकी है कि वह 31 मार्च 2024 तक वह PPBL में अपने इनवेस्मेंट को पूरी तरह से तरह हटा चुकी है. 

Photo: Reuters

वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि उसकी सभी जरूरी सर्विस चालू रहेंगी. इसमें पेटीएम ऐप, UPI सेवाएं, QR पेमेंट, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन, पेमेंट गेटवे और अन्य मर्चेंट सेवाएं शामिल हैं. 

Photo: Reuters

2024 की शुरुआत में लगे प्रतिबंधों के बाद कंपनी पहले ही थर्ड-पार्टी पेमेंट सिस्टम पर शिफ्ट हो चुकी है. इसमें UPI और मर्चेंट सेटलमेंट जैसे अहम ऑपरेशन पार्टनर बैंकों के जरिए किए जा रहे हैं. 

Photo: Reuters

अब पेटीएम, असल में एक थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में काम करता है. जहां उसकी UPI सेवाएं मल्टी-बैंक सिस्टम के जरिए काम करती हैं.

Photo: Reuters

भारत में UPI सर्विस काफी पॉपुलर है, जिसमें पेटीएम का भी एक बड़ा यूजरबेस है. इसपर मोबाइल रिचार्ज से लेकर पेट्रोल पंप पर पेमेंट करने की सुविधा मिलती है. 

Photo: Reuters

Read Next