राशन कार्ड की eKYC के लिए दुकान जाने की जरूरत नहीं! ऐसे करें

28 Sept 2026

Photo: AI

क्यों जरूरी eKYC?

eKYC लोगों की पहचान की जांच करने के लिए किया जाता है. राशन कार्ड में जितने भी मेंबर जुड़े हुए हैं, उन सभी की eKYC करना जरूरी होता है.

Credit: Credit Name

हर मेंबर को करना जरूरी?

जितने भी लोग राशन कार्ड में मौजूद हैं, उन सभी मेंबर्स को अपनी eKYC करवानी पड़ती है. इसके लिए लोगों को कई बार राशन की दुकान पर जाना पड़ता है.

Credit: Credit Name

लास्ट डेट कब है?

राशन कार्ड eKYC की कोई एक तय लास्ट डेट नहीं होती है. अलग-अलग राज्य की सरकार अपने हिसाब से इसकी डेट तय करती है. 

Credit: Credit Name

घर बैठे कैसे करें eKYC?

घर बैठे eKYC करने के लिए आपको 2 ऐप इंस्टॉल करने होंगे. इनमें पहला ऐप Mera eKYC है और दूसरा Aadhaar Face RD है.

Credit: Credit Name

सेटअप कैसे किया जाए?

सबसे पहले आपको मेरा eKYC ऐप खोलना है. यहां आपको अपना राज्य और जगह चुननी होगी. इसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके फोन नंबर पर OTP आएगा.

Credit: Credit Name

OTP से वेरिफाई करें

आपके आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर आए OTP से आपको वेरिफाई करना होगा. इसके बाद आपका फेस वेरिफिकेशन होगा.

Credit: Credit Name

फेस वेरिफिकेशन

फेस वेरिफिकेशन के समय ऐसी जगह खड़ा होना है, जहां आपके चेहरे पर अच्छी लाइटिंग आ रही हो. इसके बाद अपने फेस को दिए गए सर्कल के अंदर रखना होगा.

Credit: Credit Name

eKYC कंप्लीट

आंखों को ब्लिंक करने के बाद आपका फेस वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा. इसके बाद स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा कि आपकी eKYC पूरी हो चुकी है.

Credit: Credit Name

राशन मिलेगा नॉनस्टॉप

कई बार ऐसा होता है कि अगर आप कहीं दूर हैं और eKYC करवाना भूल गए हैं, तो इस ऐप की मदद से घर बैठे भी eKYC कर सकते हैं.

Credit: Credit Name

Read Next