बारिश में SIM ट्रे से फोन में घुस सकता है पानी! जानिए कितना है खतरा

7 Aug 2026

Photo: AI

फोन वॉटरप्रूफ?

आपका स्मार्टफोन अगर वॉटरप्रूफ भी हो, लेकिन बारिश में SIM ट्रे की वजह से भी डैमेज हो सकता है. आइए जानते हैं फोन कैसे वॉटर डैमेज का शिकार बन सकता है.

Photo: Pexels

कैसे जा सकता है पानी?

SIM कार्ड ट्रे के किनारों पर एक रबर सील लगी होती है, जो पानी को अंदर जाने से रोकती है. लेकिन अगर यह रबर फट जाए, टूट जाए या खराब हो जाए, तो पानी फोन के अंदर घुस सकता है.

Photo: Pexels

SIM ट्रे सही से बंद नहीं

जल्दबाजी में अगर SIM ट्रे को सही से बंद नहीं किया जाए, तो उसमें छोटा सा गैप रह जाता है. ऐसे में अगर फोन बारिश या पानी में इस्तेमाल किया जाए, तो पानी आसानी से अंदर जा सकता है.

Photo: Pexels

मुड़ी हुई ट्रे खतरनाक

फोन गिरने की वजह से कई बार बॉडी में डेंट आ जाता है और SIM ट्रे भी मुड़ जाती है. इससे ट्रे और फोन की बॉडी के बीच गैप बन जाता है, जिससे पानी अंदर जाकर शॉर्ट सर्किट कर सकता है.

Photo: Pexels

हाई प्रेशर पानी से डर

रबर सील पानी को अंदर जाने से रोकती है, लेकिन इसकी भी एक लिमिट होती है. अगर फोन पर हाई प्रेशर से पानी पड़े, तो सील खराब हो सकती है और पानी अंदर जा सकता है.

Photo: Pexels

फोन डूबने से बचें

अगर आपका फोन पानी में डूब जाता है, तो पानी के प्रेशर की वजह से वह छोटे-छोटे गैप या क्रैक से अंदर जा सकता है. इससे फोन में आसानी से पानी भर सकता है.

Photo: Pexels

कैसे बचें वॉटर डैमेज से?

फोन को वॉटर डैमेज से बचाने के लिए समय-समय पर SIM ट्रे की सील जरूर चेक करें. अगर सील फटी हुई या खराब लगे, तो उसे बदलवा दें.

Photo: Pexels

डेंट को ठीक करवाएं

अगर आपके फोन में, खासकर SIM ट्रे के आसपास डेंट आ गया है, तो उसे जल्द ठीक करवाएं. नहीं तो इसकी वजह से फोन की वॉटरप्रूफिंग खराब हो सकती है.

Photo: Pexels

Read Next