19 Aug 2026
Photo: AI
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी PV सिंधु दिल्ली में आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद इंटरव्यू देते समय माथे पर इस डिवाइस के साथ नजर आईं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: PTI
छोटा सा दिखने वाला यह डिवाइस माथे पर लगाया जाता है. इसका नाम Temple है. इसे सिर पर चिपकाया जाता है और यह ब्रेन को मॉनिटर करता है.
Photo: PTI
दिमाग को मॉनिटर करने वाला यह डिवाइस दिमाग में हमेशा के लिए फिट नहीं होता है. इसे मेडिकल डबल-साइडेड टेप की मदद से माथे पर चिपकाया जाता है.
Photo: Temple
माथे पर चिपकने वाला यह छोटा सा डिवाइस एक हेल्थ-टेक प्रोजेक्ट है, जिसे बनाया है Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने. वह पहले भी इस डिवाइस के साथ नजर आ चुके हैं.
Photo: PTI
Temple AI-powered ब्रेन मॉनिटरिंग डिवाइस में लाइट-बेस्ड सेंसर लगे होते हैं, जो दिमाग के ब्लड फ्लो को पढ़ते हैं. इसके बाद AI की मदद से इस डेटा को रिपोर्ट में बदला जाता है.
Photo: PTI
इस डिवाइस को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा मकसद दिमाग में हो रहे स्ट्रेस, थकान और बॉडी रिकवरी को ट्रैक करना है. इसकी मदद से अपनी हेल्थ को बेहतर तरीके से समझ सकते है.
Photo: PTI
छोटा सा दिखने वाला यह डिवाइस करीब एक इंच का होता है. एक बार चार्ज करने के बाद इसे करीब 3 से 4 घंटे तक माथे पर लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: PTI
ब्रेन मॉनिटरिंग डिवाइस की मदद से बॉडी रिकवरी से जुड़ा डेटा मिलता है. बैडमिंटन प्लेयर होने के कारण PV सिंधु इस डिवाइस की मदद से अपनी रिकवरी के बारे में जानकारी ले सकती हैं.
Photo: PTI
Temple डिवाइस अभी किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नहीं मिल रहा है. अभी तक इसे कस्टमर्स के लिए ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया गया है.
Photo: Temple